{"_id":"6421e5c1b9a3cb7a760b76f4","slug":"mistake-in-filling-the-form-students-could-not-appear-in-the-exam-muzaffarnagar-news-c-14-1-171101-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फार्म भरने में चूक, परीक्षा नहीं दे पाए छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फार्म भरने में चूक, परीक्षा नहीं दे पाए छात्र-छात्राएं
Tue, 28 Mar 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
खतौली। कुंद-कुंद जैन डिग्री कॉलेज में संस्कृत का बैक पेपर देने के लिए छात्र-छात्राएं पहुंचे, लेकिन कॉलेज ने परीक्षा में शामिल नहीं कराई। मुख्य पेपर के साथ बैक फार्म भरने और फीस जमा नहीं होने के दौरान हुई चूक के कारण चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की परीक्षा में शामिल नहीं किया गया।
परीक्षार्थियों ने बताया कि सोमवार को द्वितीय और तृतीय वर्ष का संस्कृत 013 कोड का बैक पेपर था। छात्र-छात्राएं अपना पेपर देने के लिए कॉलेज पहुंचे तो कॉलेज प्रशासन ने उन्हें पेपर देने से मना कर वापस कर दिया।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि उक्त बैक पेपर अलग से भरा जाना था। छात्र-छात्राओं का कहना था कि उनकी कोई गलती नहीं है। उन्होंने प्रक्रिया पूरी की थी। केंद्र से परीक्षार्थी वापस लौटाए गए।
विज्ञापन
प्राचार्या नीतू वशिष्ठ का कहना है कि जिन छात्र-छात्राओं ने मुख्य पेपर के साथ बैक का पेपर भरा है, लेकिन उसकी फीस जमा नहीं की गई। ऐसे छात्र-छात्राओं के यूनिवर्सिटी से नाम परीक्षा सूची में नही आए। जिस कारण उनकी परीक्षा नही कराई गई। जिन्होंने अलग से बैक का फार्म भरा था उनकी परीक्षा करा दी गई।