{"_id":"670048cfe4ece3ef6a081613","slug":"missing-businessman-rajesh-sangal-found-in-ayodhya-under-mysterious-circumstances-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-131386-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संदिग्ध हालात में लापता व्यापारी राजेश संगल अयोध्या में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संदिग्ध हालात में लापता व्यापारी राजेश संगल अयोध्या में मिले
विज्ञापन
मुजफ्फरगनर। एक अक्तूबर से लापता बुढ़ाना के व्यापारी व भाजपा नेता राजेश संगल शुक्रवार दोपहर में अयोध्या में सकुशल मिल गए हैं। एसओजी टीम उन्हें लेकर लौट रही है। वह आर्थिक तंगी के कारण परिजनों को बिना बताए चले गए थे।
बुढ़ाना में तहसील काॅलोनी में रहने वाले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष व भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश संगल की कस्बे में छोटे बाजार में कपड़े की दुकान है। वह रोजाना की तरह एक अक्तूबर को दोपहर 11 बजे बाइक से दुकान पर जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन दुकान पर नहीं पहुंचे।
उनके भतीजे अभिषेक संगल ने मोबाइल पर काॅल की, लेकिन बात नहीं हो सकी। उनका मोबाइल क्षेत्र के गांव हबीबपुर के जंगल में सड़क किनारे पड़ा मिला। इसके बाद अभिषेक ने पुलिस को व्यापारी नेता के लापता होने की तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। सीसीटीवी में व्यापारी नेता बाइक पर कांधला-भभीसा मार्ग पर जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
दो अक्तूबर को उनकी बाइक शामली के थाना कांधला की भभीसा पुलिस चौकी से 500 सौ मीटर दूर खड़ी मिली। इसके बाद सीसीटीवी में व्यापारी नेता दिखाई नहीं दिए।
पुलिस व्यापारी नेता को तलाशने के लिए अयोध्या धाम श्रीराम मंदिर और माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंची थी। शुक्रवार दोपहर में व्यापारी नेता पुलिस टीम को अयोध्या में मिल गए। टीम ने पुलिस अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी। व्यापारी नेता को लेकर पुलिस टीम वापस लौट रही है। भतीजे अभिषेक संगल व अन्य परिजनों ने व्यापारी के सकुशल मिलने पर खुशी जताई।
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व्यापारी नेता के घर पहुंचे थे। उन्होंने एसएसपी को इस मामले में कार्रवाई कराने के लिए कहा था। राज्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में व्यापारी मिल गए हैं। आने के बाद वजह स्पष्ट होगी।