फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Miscreants shot and killed a farmer

Muzaffarnagar News: बदमाशों ने गोली मारकर की किसान की हत्या

Fri, 01 Aug 2025 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shot and killed a farmer
मृतक किसान संजय का फाइल फोटो। स्त्रोत परिजन - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। गांव अंती में ईख में छिपे बदमाशों ने किसान संजय (52) की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी सिटी ने पुलिस को साथ लेकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। ड्रोन से भी बदमाशों को तलाशा गया, मगर बदमाशों का कोई पता नहीं लगा। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
गांव अंती निवासी किसान संजय बृहस्पतिवार को गांव के ही मजदूरों मंगत, रोशन, धनसिंह, ओमवीर को साथ लेकर ईख बंधवाने के लिए गया था। सुबह करीब दस बजे मजदूर ईख बांध रहे थे।
विज्ञापन

संजय अपने नलकूप पर बैठा था। मजदूरों को ईख में चार नकाबपोश बदमाश दिखाई दिए। यह जानकारी मजदूरों ने किसान संजय को दी। किसान ने घर पर अपने पुत्र प्रिंस को सूचना देकर अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर खेत पर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का बेटा बंदूक लिए था। इसके बाद सभी ने बदमाशों की तलाश की। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने संजय की जांघ में गोली मार दी। इसमें वह घायल हो गया। बदमाश खेतों में छिपते हुए भाग गए।
घायल संजय को खतौली एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। चिकित्सक ने घायल को अन्य अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। तब परिजन घायल को बेगराजपुर मेडिकल के लिए लेकर चले।
रास्ते में ही घायल की मौत हो गई। आरोप है कि सूचना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिस कारण पुलिस को विरोध झेलना पड़ा। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस की चार टीमों व ड्रोन की मदद से जंगल की कांबिंग कराई लेकिन बदमाशोंं का पता नहीं चला। शव मोर्चरी भेज दिया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस की चारों टीम बदमाशों की तलाश में लगाई है।
n दस कदम दूर था बेटा, किसान को गोली मारकर भागे बदमाश : ईख के खेत में बदमाशों की तलाश के दौरान मजदूरों के साथ बेटा अपने पिता से मात्र आठ से दस मीटर दूर था। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार कर उसके पिता को घायल कर दिया। किसान के बेटे ने भी गोली चलाई। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है। पुलिस ने किसान की बंदूक कब्जे में ली है।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत के अनुसार, घटना के समय किसान को मजदूरों ने चार बदमाशों के होने की सूचना दी थी। इसके बाद किसान व उसके बेटे तथा मजदूरों ने बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाश नहीं मिले।
इसके बाद सभी लोग खेत से बाहर आ गए। मजदूरों ने काम करने से मना कर दिया था। इसके बावजूद किसान ने हिम्मत बंधाते हुए काम शुरू कराया। मजदूर काम में जुट गए। किसान व उसका बेटा कुछ दूरी पर बदमाशों को तलाश रहे थे।
इसी दौरान गोली चली और किसान जांघ में गोली लगने से घायल हो गया। किसान के बेटे ने भी पुलिस को बदमाशोंं पर गोली चलाना बताया है। लेकिन खेत से एक भी खोखा कारतूस नहीं मिला।

घटना के बाद पुलिस को सूचना नही दी गई बल्कि किसान को घायल हालत में खतौली व कैलावडा गांव में प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले जाया गया। बाद में बेगराजपुर ले गए। रास्ते में किसान की मौत हो गई। परिजनोंं ने देर शाम 9 तक तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed