फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minute-by-minute cuts are causing trouble for hours

Muzaffarnagar News: घंटों मुसीबत बढ़ा रहे मिनट-मिनट वाले कट

Thu, 28 May 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Minute-by-minute cuts are causing trouble for hours
बिजली लाइन ठीक करते कर्मचारी
मुजफ्फरनगर। गर्मी के साथ अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। खालापार समेत शहर के अन्य क्षेत्रों में मंगलवार रात बिजली आपूर्ति कई घंटे प्रभावित रही। पुरकाजी में चार घंटे आपूर्ति बाधित रहने से परेशानी खड़ी हो गई। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में बिजली गुल होती रही। किसानों को सबसे ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह महावीर चौक और टाउनहॉल बिजलीघर से शटडाउन के कारण करीब एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आसपास के लोगों ने बिजलीघरों पर पहुंचकर आपूर्ति की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक बार-बार बिजली कट लगते रहे। लो-वोल्टेज भी समस्या बना हुआ है।
एक्सईएन सागर मल का कहना है कि मंगलवार रात करीब 11:00 बजे सुजडू बिजलीघर का हाई टेंशन लाइन तार टूटने से आसपास की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। पेट्रोलिंग के बाद फाल्ट ठीक करने में करीब एक घंटा लगा इसके उपरांत आपूर्ति सुचारू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पुरकाजी में बिजली ने बढ़ाई मुसीबत
पुरकाजी निवासी भाकियू नेता इरशाद फरीदी व सरार्फ व्यापारी अर्जुन गुप्ता का कहना है कि बार-बार आपूर्ति बंद की जाती है। शाम के समय हर 10 मिनट बाद कट लगता रहता है। विद्युत उपकरण फुंकने की आशंका भी बनी रहती है। मंगलवार दोपहर 12 से शाम चार बजे तक लगातार चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई। गर्मी में बुरा हाल हो गया और घरों में बैठना दुश्वार हो गया।
------
जानसठ में परेशान कर रहे बिजली कट
जानसठ निवासी रामचंद्र का कहना है कि रात के समय कई बार बिजली कट की जाती है। बिजली कट होने से भीषण गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। उर्जा निगम को नियमित आपूर्ति की व्यवस्था की जानी चाहिए।
---
तारों में लोड से आता है फॉल्ट : शाह
जानसठ के जेई पंकज शाह का कहना है कि में बिजली कट होने की वजह तारों में अत्यधिक लोड होने से फाल्ट हो जाता है। जिसको तुरंत ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करा दी जाती है।

---

चार नए ट्रांसफार्मर कराए गए स्थापित
मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सुरेंद्र नगर बिजलीघर से पोषित 11 केवी सुरेंद्र नगर फीडर से संबंधित कॉलोनी में बिजनेस प्लान 2025-2026 के अंतर्गत 100 केवीए के चार परिवर्तक स्थापित कराए गए। पूर्व में स्थापित 250 केवीए के चार ट्रांसफार्मर में से दो ट्रांसफार्मर 250 केवीए परिवर्तक का कुछ लोड नए स्थापित 100 केवीए ट्रांसफार्मर पर शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed