फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister of State Kapil Dev counted achievements of four years

राज्यमंत्री कपिलदेव ने गिनाईं चार वर्ष की उपलब्धियां

Tue, 23 Mar 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Minister of State Kapil Dev counted achievements of four years
राज्यमंत्री कपिलदेव ने गिनाईं चार वर्ष की उपलब्धियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विकास खंड सदर में प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न क्षेत्रों में किए रिफार्म, परफॉर्म संबंधी कार्यों से लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं।
कूकड़ा स्थित सदर ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, रोजगार एवं उन्हें स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लगाने का काम किया है। नगर शिक्षा अधिकारी सविता डबराल को मिशन शक्ति के तहत अच्छा कार्य के करने पर सम्मानित किया गया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को चेक देकर प्रोत्साहित किया गया। सीडीओ आलोक यादव ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में निराश्रित महिलाओं को विधवा पेंशन व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में नवीन पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में राजेश कौशिक ने बच्चों का कराटे का प्रदर्शन कराया। उन्होंने 21 महिलाओं को नि:शुल्क कराटे का प्रशिक्षण दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन ने सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व उन्हें स्वावलंबी बनाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिला मंत्री सुधीर खटीक, महिला मोर्चा की अंजलि चौधरी, जिला मंत्री साधना सिंघल, बोबी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष दुलारी मित्तल, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, विकास खंड अधिकारी तुलसीराम प्रजापति एवं संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed