{"_id":"68e18a99f488e9f93d0288a8","slug":"minister-of-state-inspected-the-college-under-construction-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-155813-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: राज्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन कॉलेज का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: राज्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन कॉलेज का निरीक्षण
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कंपनी बाग के सामने टाटा टेक्नोलाजी की ओर से निर्माणाधीन सीआईआईआईटी कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच के चलते करोड़ों रुपये की लागत से अत्याधुनिक कॉलेज का निर्माण हो रहा है। इसके जनपद सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार का नया द्वार खुलेगा।
निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह संस्थान आने वाले समय में युवाओं को एडवांस ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, असेंबली लाइन टेक्नोलॉजी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी अत्याधुनिक तकनीकों की शिक्षा प्रदान करेगा। कहा कि प्रदेश में ऐसे केवल पांच कॉलेज स्थापित हो रहे हैं। कहा कि यह संस्थान न केवल युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण देगा बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करने का अवसर भी प्रदान करेगा।