फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister of State for Women and Child Development Dr. Virendra Kumar

केंद्रीय राज्यमंत्री ने विधायकों को दिए जनसंपर्क के टिप्स 

Sun, 28 Jan 2018 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 28 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Women and Child Development Dr. Virendra Kumar
शुक्रताल में पूजन करते केंद्रीय राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक ने कहा कि जनप्रतिनिधि चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनें। एक पखवाड़े बाद ही इसके नतीजे सामने होंगे। रविवार को शांतिनगर में चरथावल के विधायक के जनसंपर्क कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री वीरेंद्र खटीक ने जनप्रतिनिधियों को कई टिप्स दिए।
विज्ञापन


कहा कि जनसंपर्क कार्यालय से जहां दूरदराज के लोगों की समस्या का निराकरण होगा, वहीं कार्यकर्ताओं के लिए सशक्त माध्यम बनेगा। जनता के सामने सीधा संवाद और जनसंपर्क जनप्रतिनिधि को दिन निश्चित कर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं से रूबरू होना चाहिए। लोगों के विभागवार कार्य छांटकर संबंधित विभागीय अफसर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


चौपाल लगाकर एक दिन में सैकड़ों गांव के लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण करा दिया तो आपके भारी संख्या में फॉलोवर बन जाएंगे। दुबारा चुनाव लड़ने क्षेत्र में जाएंगे तो आपको खुद रिजल्ट मिल जाएगा। उन्होंने सात बार सांसद बनने के संस्मरण सुनाते कहा कि फर्श पर चौपाल लगाकर समस्याएं सुनने से उनकी जीत का अंतर हर बार बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जिले का पहला जनसंपर्क कार्यालय का लोकार्पण चरथावल से हुआ है। निश्चित रूप से इसकी शुरुआत से क्षेत्र के लोगों का विधायक तक पहुंचना सुलभ होगा। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी की अध्यक्षता एवं रामभूल पुंडीर दूधली एवं राहुल पुंडीर के संचालन में हुए कार्यक्रम में खतौली विधायक विक्रम सैनी, एमएलए कपिलदेव अग्रवाल,

बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, श्रीमोहन तायल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सतपाल पाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुभाष चंद शर्मा, गीता जैन, संजय अग्रवाल, चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, राजीव गर्ग, विजय सैनी, अतुल सैनी, सुरेंद्र कश्यप, अनुज कुमार, विजय त्यागी, सचिन धीमान, ओमकार त्यागी मौजूद रहे। 

केंद्र सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर
केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील होने के साथ ही गंभीर हैं। मोबाइल फोन में पेनिक बटन की सुविधा सरकार जल्द प्रदान करने जा रही है। यह कदम महिला सशक्तीकरण के लिए क्रांतिकारी साबित होगा। 

रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गुरु सिंह सभा मुजफ्फरनगर के प्रधान सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी के गांधी कॉलोनी स्थित आवास पर बातचीत में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से उनको पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया था।

उन्होंने पार्टी की जीत के लिए पश्चिम के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर करीब डेढ़ वर्ष तक कार्य किया। इस अवधि में यहां के कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय रिश्ता कायम हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों को लेकर सरकार संवेदनशील है। पीएम मोदी ने हिंसा और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं और युवतियों को वन स्टॉप सेंटर देने का काम किया है।

2019 तक सभी थानों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इसमें पीड़िता को थाने में एक ही छत के नीचे पुलिस, चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक और अन्य विशेषज्ञ सुविधा प्रदान होंगी। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार जल्द ही मोबाइल फोन में पेनिक बटन देने जा रही है। किसी विपरीत परिस्थितियों में महिलाएं इस बटन के जरिए तत्काल ही अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दे सकती हैं और उनको तुरंत सहायता पहुंचेगी।

बच्चों की सुरक्षा के लिए 1098 सेवा को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के साथ ही इसके प्रचार-प्रसार के लिए और बच्चों को जानकारी देने के उद्देश्य से उनके पाठ्यक्रम की किताबों और कॉपियों पर इसकी जानकारी देने की व्यवस्था की है। पद्मावत फिल्म के प्रदर्शन के विरोध पर सरकार की खामोशी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का निर्णय लागू कराया और फिल्म 50 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में सफल रही है।


हिंसा को लेकर कोई कार्रवाई न होने पर मंत्री वीरेंद्र ने कहा कि ये राज्यों की जिम्मेदारी बनती है, वो उपद्रवियों से सख्ती से निपटे। सभी को अपनी बात कहने का मौलिक अधिकार संविधान में है, लेकिन विरोध की सीमा भी तय की गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, विक्रम सैनी, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed