{"_id":"62bc7835f8528c2f843a4856","slug":"minister-kapil-dev-letter-separate-in-muzaffarnagar-non-bailable-warrants-issued-for-five-bjp-leaders-including-ashok-kansal","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मंत्री कपिल देव की पत्रावली अलग, अशोक समेत पांच भाजपा नेताओं के गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मंत्री कपिल देव की पत्रावली अलग, अशोक समेत पांच भाजपा नेताओं के गैर जमानती वारंट जारी
Wed, 29 Jun 2022 11:19 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:19 PM IST
सार
सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में अशोक कंसल समेत पांच भाजपा नेताओं के वारंट जारी कर दिए हैं। वहीं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की पत्रावली अलग हो गई है।
विज्ञापन
कपिल देव अग्रवाल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में छह साल पहले शहर के नई मंडी क्षेत्र में सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की पत्रावली अलग हो गई है। अदालत में हाजिर नहीं होने पर पूर्व विधायक अशोक कंसल सहित पांच भाजपा नेताओं के गैर जमानत वारंट जारी किए गए। सुनवाई के लिए पांच जुलाई की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
सरकारी कार्य में बाधा डालने के प्रकरण की सुनवाई विशेष अदालत एमपी/एमएलए सिविल जज सीनियर डिविजन के न्यायाधीश मयंक जायसवाल ने की। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिवक्ता शिवराज त्यागी के माध्यम से अपनी पत्रावली अलग करने का प्रार्थना पत्र दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। भाजपा नेता श्रीमोहन तायल कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: कुदरत के कहर से गांव में मचा हाहाकार, बिजली गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता नितिन मलिक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतिश मालिक सहित पांच आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।