सहारनपुर जनपद के चिलकाना में बुधवार को दो घरों पर कुदरत का कहर टूट पड़ा। बिना बरसात के ही दो मकानों पर बिजली गिरने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मकान के पास मौजूद एक युवक को हल्की चोटें आई हैं। बताया गया कि दो मकान क्षतिग्रस्त होने से बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं इस घटना से पूरे गांव में हाहाकार मचा हुआ है।
चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा में बुधवार की सुबह करीब दस बजे अचानक हरबीर पुत्र रतीराम और उसके पड़ोसी कर्ण पुत्र कलीराम के मकान पर तेज गडगडाहट के साथ बिजली गिरी। गांव में जिस समय बिजली गिरी, उस वक्त बरसात भी नहीं हो रही थी। आसमान में सिर्फ हल्के बादल छाए हुए थे।
2 of 7
क्षतिग्रस्त हुए मकान।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि गांव की दलित बस्ती में हरबीर पुत्र रतिराम का पक्का मकान है। मकान के ऊपर पानी का टंकी भी रखी हुई थी। अचानक बिजली गिरने से मकान में दरार पड़ गई और लेंटर भी फट गया। बिजली लेंटर फाड़कर मकान के पास बने शौचालय और टॉयलेट पर भी गिरी। जिससे दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए।
3 of 7
मकान क्षतिग्रस्त।
- फोटो : amar ujala
वहीं हरबीर के मकान के पास ही कर्ण सिंह पुत्र कलीराम का टीन शेड का मकान है। बिजली इस मकान पर भी गिरी और टीन शेड को क्षतिग्रस्त कर दिया। हरवीर और कर्ण सिंह ने बताया कि वह काफी गरीब हैं। पहले ही उन्होंने मकान को बड़ी मुश्किल से बनाया था। अब बिजली गिरने से उनके सामने और भी बड़ी समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से बिजली गिरने से हुए लाखों रुपये के नुकसान की भरपाई करने का अनुरोध किया है।
4 of 7
क्षतिग्रस्त हुआ मकान।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि जिस समय बिजली गिरी, उस वक्त दोनों मकानों में कोई नहीं था। हरबीर अपने मकान के पास खड़ा हुआ था, जिस कारण उसकी दोनों टांगों में हल्की चोट आई है।
5 of 7
मकान क्षतिग्रस्त हुआ।
- फोटो : amar ujala
यदि बिजली गिरते समय कोई व्यक्ति मकानों में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली गिरने से आसपास के मकानों में भी दरारें आ गई हैं। घरों में रखे कूलर, फ्रीज, स्टेप्लाईजर, विधुत मीटर, वायरिंग सहित बिजली के उपकरण फुक गए हैं।