फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister ended the drain dispute

मंत्री ने समाप्त कराया नाला निर्माण में उपजा विवाद

Sat, 09 May 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Minister ended the drain dispute
मंत्री ने समाप्त कराया नाला निर्माण में उपजा विवाद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। कस्बे के मुख्य चौराहे के सुंदरीकरण कार्य में नाला निर्माण को लेकर उपजे विवाद को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने आर्य परिवार के लोगों से वार्ता कर समाप्त करा दिया।

कस्बे में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। दूसरी ओर नगर पंचायत द्वारा मुख्य चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य प्रस्तावित है। शुक्रवार को सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही एजेंसी के कर्मचारियों ने स्थानीय पैठ मैदान में जेसीबी से नाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया था। इस पर आर्य परिवार ने आपत्ति जताते हुए कार्य रुकवा दिया था। यह मामला केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के समक्ष पहुंचा। वे क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक के साथ नगर पंचायत पहुंचे। वहां आर्य परिवार के डॉ सत्यवीर आर्य, रणवीर सिंह आर्य, ब्रजवीर आर्य व सुघोष आर्य आदि से वार्ता की। वार्ता के बाद बनी सहमति पर नाले को सीध में बनाने की बात कहकर निशान लगवा दिए गए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, कपिल सैनी, अंनगपाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed