{"_id":"607497ae8ebc3e8d2e1b6805","slug":"millions-stolen-in-two-shops-in-sadar-bazar-muzaffarnagar-news-mrt5342178139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार में दो दुकानों में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार में दो दुकानों में लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार में दो दुकानों में लाखों की चोरी
मुजफ्फरनगर। नाइट कर्फ्यू के बावजूद शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र के सदर बाजार में बदमाश दो दुकानों में घुसकर लाखों की नगदी लेकर फरार हो गए। सोमवार को दुकान खोलने पर दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली। दोनों दुकानदारों ने चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते शनिवार से प्रशासन द्वारा रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। नाइट कर्फ्यू के दौरान आवाजाही पूरी तरह से बंद हो जाती है। रविवार देर रात बदमाश दो दुकानों में घुसकर लाखों की नगदी लेकर फरार हो गए। दोनों बदमाश पहले किसी तरीके से रोजी गारमेंट की छत पर पहुंचे और वहां से जीने में लगी खिड़की तोड़कर भीतर घुस गए। बदमाशों ने गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब तीन लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। इसके बाद बदमाश रोजी गारमेंट की दीवार में सेंध लगाकर दूसरी दुकान में जा पहुंचे और वहां से भी गल्ला तोड़कर करीब एक लाख से अधिक की नगदी चोरी कर ली।
चोरी की घटना को अंजाम दे रहे दोनों बदमाश दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दोनों दुकानदारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसके आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों दुकानदारों मोहम्मद सूफियान व मुफीद अहमद ने घटना की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह ने बताया कि दो दुकानों में नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रोजी गारमेंट में पहले भी हो चुकी है चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर के सदर बाजार स्थित रोजी गारमेंट में करीब तीन माह पूर्व भी बदमाशों ने नगदी चोरी कर ली थी। इस घटना का भी थाना पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। अब नाइट कर्फ्यू के बावजूद बदमाशों ने इसी दुकान में दोबारा चोरी कर पुलिस की इकबाल को चुनौती दी है, जिसमें फिलहाल थाना पुलिस पूरी तरह फेल नजर आ रही है।