{"_id":"6318e3f1fad57d214161c7ea","slug":"middle-aged-dies-after-being-hit-by-train-muzaffarnagar-news-mrt6042036176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुधवार सुबह ट्रेन से टकराकर 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। रोहाना चौकी पुलिस ने बताया कि सुबह करीब सात बजे रेलवे स्टेशन मास्टर राजवीर सिंह ने रणखंड अंडरपास के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना दी थी। आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि कूकड़ा निवासी शादाब को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया। इसके अलावा वारंट के आधार पर जट मुझेड़ा निवासी रोहित को गिरफ्तार किया गया।
बिजली का मीटर जलाया
मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम के जेई जितेंद्र कुमार ने नई मंडी कोतवाली में बझेड़ी निवासी मुस्तासीर केे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले एक वीडियो मिला था, जिसमें मुस्तासीर विद्युत मीटर जला रहा था। वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।