फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meritorious students of Jain Sanskar Camp were honored in Shahpur

Muzaffarnagar News: शाहपुर में सम्मानित किए गए जैन संस्कार शिविर के मेधावी

Sun, 15 Jun 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of Jain Sanskar Camp were honored in Shahpur
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। कस्बे के जैन स्थानक में आयोजित जैन संस्कार शिविर के समापन अवसर पर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। समाज के हर्षित जैन ने बताया कि शिविर में जूनियर वर्ग में सम्राट, अभिनव, वंश, सीनियर वर्ग में राघव, पर्व व वाणी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मोहल्ला महाजनान स्थित जैन स्थानक में आयोजित 10 दिवसीय जैन संस्कार शिविर के समापन अवसर पर जैन समाज के संजीव जैन, सतीश जैन ने बताया कि जैन संस्कार शिविर का उद्देश्य समाज के बच्चों को संस्कारवान बनाना है। उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों को प्रातः काल भगवान का स्मरण करना, बड़ों का आदर करना, शाकाहारी भोजन की महत्ता, जल संरक्षण, स्वच्छता व पाैधरोपण आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा बच्चों को धार्मिक, सामाजिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा का भी अध्ययन कराया गया। इसके अलावा प्रशिक्षण देने वाली बरखा जैन, मनाली जैन, वील ऐश्वर्या जैन को भी सम्मानित किया गया। शिविर में प्रतिभाग करने वाले करीब पांच दर्जन बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। शील चंद्र जैन, सतीश जैन, राजेंद्र जैन, ललित जैन, संजीव जैन, अमन जैन, नितिन जैन, शुभम जैन, पारस जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed