{"_id":"63f22d11e017244f9704aeeb","slug":"meerut-won-the-football-tournament-by-defeating-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-c-14-1-125128-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: मेरठ ने मुजफ्फरनगर को हरा कर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: मेरठ ने मुजफ्फरनगर को हरा कर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट
विज्ञापन
नगर के एसडी डिग्री कालेज के मैदान आयोजित फुटवॉल टूर्नामेंट में विजेता मेरठ की ठीम को ट्राफी देत
सनातन धर्म डिग्री कॉलेज के मैदान पर किया गया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित सनातन धर्म डिग्री कॉलेज के मैदान पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मैच सेवन स्टार फुटबॉल क्लब मेरठ और सनातन धर्म कॉलेज की टीम के बीच खेला गया। सेवन स्टार फुटबाल क्लब मेरठ ने 1-0 से जीत हासिल की।
स्फूर्ति फुटबॉल क्लब लाल बाग मुजफ्फरनगर की ओर से स्वर्गीय गिरीश मोहन बलोदी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। द्वितीय संस्करण का विजेता सेवन स्टार फुटबॉल क्लब मेरठ रहा। स्फूर्ति क्लब के सचिव नितिन गर्ग ने बताया कि यह टूर्नामेंट मुजफ्फरनगर के नामी फुटबाल खिलाड़ी और करनाल स्टेडियम में फुटबॉल कोच के पद पर कार्यरत गिरीश मोहन बलोदी की याद में हर वर्ष कराया जाता है। उनकी कोरोना काल में मौत हो गई थी। विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्राफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता को 21 हजार रुपये नकद और ट्राफी दी गई।
इसके अलावा हर खिलाड़ी को टीम किट और एक फुटबाल दी गई। तीसरे स्थान के लिए फुटबाल क्लब भोपा व फुटबाल क्लब ऋषिकेश के बीच हुए मैच में भोपा विजयी रहा। दोनों टीमों को ट्राफी और टीम किट प्रदान की गई। इस मौके पर कप्तान सुरेश रौतेला, राकेश बलोदी, संजय सिंह, नितिन गर्ग, आशीष पंवार, भीम सिंह, जगदीप सिंह तोमर, विनय, अनिल, भूपेन्द्र चावला आदि मौजूद रहें।