{"_id":"641df77b242c56cdec0d2454","slug":"meerut-road-and-tikait-chowk-road-sunk-muzaffarnagar-news-c-14-1-166627-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मेरठ रोड और टिकैत चौक की सड़क धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मेरठ रोड और टिकैत चौक की सड़क धंसी
Sat, 25 Mar 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
नगर में टिकैत चौक पर धंसी सड़क।
मुजफ्फरनगर। बारिश होते ही सड़क निर्माण की पोल खुलने लगी है। शुक्रवार को मेरठ रोड और टिकैत चौक की सड़क धंस गई। जिसके बाद पुलिस ने गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने जल निगम को पत्र लिख दिया है।
जल निगम की ओर से पाइप लाइन का कार्य करने के बाद बनाई गई मेरठ रोड की सड़क शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद ही धंस गई। यहां से गुजर रहे वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सड़क के एक बड़े हिस्से में गहरा गड्ढा हो गया।
इसके अलावा जानसठ रोड स्थित व्यस्तम चौराहे टिकैत चौक पर भी बीचोंबीच सड़क धंस गई। इस दौरान हादसा होने से टल गया। जैसे ही सड़क धंसी तो उसके ऊपर से गाड़ी गुजरी, जिससे और भी गहरा गड्ढा हो गया। जिसमें एक बाइक सवार गिरने से बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
भाकियू नेता राजू पीनना ने पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। जिसके बाद गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग किया गया। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने इसे जल्द से जल्द सही कराने को जल निगम को पत्र लिख दिया है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल राणा ने कहा कि सड़क धंसने का मामला संज्ञान में आया है। इसके समाधान के लिए जल निगम को पत्र लिख दिया गया।