फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerut-Panipat railway line

पूर्व सर्वे के आधार पर रेलवे लाइन बनवाने की मांग 

Fri, 02 Sep 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Meerut-Panipat railway line
ट्रेन फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
हरियाखेड़ा गांव में आयोजित ग्रामीणों की पंचायत में पुराने सर्वे के आधार पर रेलवे लाइन बनवाने की मांग की गई। पंचायत में यह भी चेतावनी दी गई कि सरकार ने उनकी बात न मानी तो 25 सितंबर, को एलम कस्बे में सांकेतिक रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


   पानीपत वाया बुढ़ाना-मेरठ रेलवे लाइन के निर्माण को लेकर पिछले एक दशक से चर्चा जारी है। इस लाइन के निर्माण के लिए सर्वे भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस लाइन को यहां से हटाकर पानीपत वाया शामली-मुजफ्फरनगर ले जाया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाखेड़ा में बृहस्पतिवार को रेलवे लाइन संघर्ष समिति की बैठक धीरे-धीरे पंचायत में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


पंचायत में सभी वक्ताओं ने रेलवे लाइन को पुराने सर्वे के आधार पर ही बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पुराने सर्वे के आधार पर रेल लाइन न बनी तो यह क्षेत्र बड़ा आंदोलन करेगा। पंचायत के बीच भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने कहा कि इस लड़ाई के लिए इस लाइन पर पड़ने वाले सभी गांवों के जिम्मेदार लोगों को जोड़कर एक कमेटी बनाई जाएगी, जो बड़ा आंदोलन करेगी। इस आंदोलन में इस क्षेत्र के सभी बिरादरी के ग्रामीण भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता उमेश मलिक ने कहा कि इस लाइन के निर्माण से बुढ़ाना क्षेत्र का विकास होगा। इस क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने रेलवे लाइन पुराने सर्वे के आधार पर ही बनवाने की मांग की। एलम कस्बे के चेयरमैन उदयवीर पंवार ने कहा कि रेलवे लाइन यहां से न गुजरी तो इस क्षेत्र के साथ में अन्याय होगा। पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि इस रेलवे लाइन के संबंध में सिफारिश करने के लिए जल संसाधन मंत्री संजीव बालियान से के पास नहीं जाएंगे।


डॉ. संजीव बालियान को इस संबंध में स्वयं ग्रामीणों के बीच आना पडे़गा। ग्रामीणों ने कहा कि इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाली किसी दूसरी रेलवे लाइन का वह बिल्कुल विरोध नहीं करते हैं। पंचायत में घंटों विचार विमर्श के बाद सर्व सम्मति से लिए निर्णय के अनुसार घोषणा करते हुए चेतावनी दी गई कि 25 सितंबर तक यदि रेल मंत्रालय ने उनकी बात न मानी तो 25 सितंबर को कस्बा एलम में सांकेतिक रेल रोको आंदोलन का आयोजन होगा। पंचायत में ठाकुर घासीराम, सुखबीर, हाजी इलियास, दीपक, राकेश बिराल, सुनील नाला, धीर सिंह, जयपाल आदि ने विचार व्यक्त किए। पंचायत की अध्यक्षता दुर्गनपुर निवासी चौधरी सिंहराज सिंह ने की तथा संचालन हरियाखेड़ा निवासी अनिल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed