फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerut: Attempt to burn woman's face for Rs 50 lakh and Fortuner, report on four including husband

Meerut: 50 लाख रुपये और फॉरच्यूनर के लिए महिला का चेहरा झुलसाने की कोशिश, पति समेत चार पर रिपोर्ट

Fri, 04 Oct 2024 05:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 04 Oct 2024 05:29 PM IST
सार

बागपत किशनपुरा निवासी अशोक कुमार की पुत्री पलक ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Meerut: Attempt to burn woman's face for Rs 50 lakh and Fortuner, report on four including husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज में 50 लाख रुपये और फॉरच्यूनर की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता पलक को यातनाएं दीं। आरोप है कि गैस चूल्हे पर उसका चेहरा जलाने का प्रयास किया। अपहरण कर हत्या की धमकी दी गई। महिला थाने में पलक की तहरीर पर पति अक्षय कुमार, ससुर विजेंद्र कुमार, सास सीमा गर्ग और जेठ ऋषभ गर्ग के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमले और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

 

बागपत किशनपुरा निवासी अशोक कुमार की पुत्री पलक की शादी तीन मार्च को सैक्टर-11 ब्लाक डी-फरीदाबाद हरियाणा निवासी अक्षय पुत्र विजेंद्र कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 50 लाख रुपये और फॉरच्यूनर गाड़ी की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। गैस चूल्हे पर चेहरा तक झुलसाने की कोशिश की गई। सूचना पर विवाहिता के परिजन फरीदाबाद पहुंचे। वहां हुए फैसले में अशोक कुमार ने फॉरच्यूनर के लिए 25 लाख रुपये के चेक उन्हें दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद उनका लालच और बढ़ गया और फिर से रुपये लाने का दबाव बनाया। तीन सितंबर को 50 लाख रुपये मांगने का पलक ने विरोध किया। आरोप है कि ससुर, सास, जेठ और पति ने घेरकर उसके गले में दुपट्टा डाल दिया। उसे जान से मारने की कोशिश की। उसी समय कुछ मेहमान आ जाने के कारण जान बची। पलक के फोन करने पर मायके वाले पहुंचे तो ससुराल वालों ने पलक और उसके परिजनों से मारपीट कर उन्हें भगा दिया।
 
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के मुताबिक गत पांच सितंबर को ससुराल वाले आए और तलाक के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। बाद में पलक का अपहरण कर हत्या की धमकी देते हुए चले गए। इस मामले में अब रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed