{"_id":"6752f1f73124c6b14c0a0dfe","slug":"meerapur-mithlesh-pal-appeared-in-court-as-soon-as-he-became-mla-update-in-five-year-old-case-revealed-2024-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर: विधायक बनते ही कोर्ट में पेश हुईं मिथलेश पाल, पांच साल पुराने मामले में सामने आया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर: विधायक बनते ही कोर्ट में पेश हुईं मिथलेश पाल, पांच साल पुराने मामले में सामने आया अपडेट
Fri, 06 Dec 2024 06:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 06 Dec 2024 06:16 PM IST
सार
धनगर समाज के लोगों की मांग को लेकर मिथलेश पाल ने प्रदर्शन किया था और जाम लगाया था। इसी को लेकर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मिथलेश पाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच साल पहले धनगर समाज के आंदोलन के दौरान शहर में जाम और धरने-प्रदर्शन के मामले में मीरापुर की रालोद विधायक मिथलेश पाल समेत 15 पर आरोप तय हो गए। तीन जनवरी को सुनवाई होगी।
अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग के लिए धनगर समाज के लोग 25 फरवरी 2019 को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर एकत्र हुए थे। धरने के बीच ही सरकुलर रोड होते हुए पहले प्रकाश चौक और फिर महावीर चौक पर जाम लगाया गया।

Trending Videos
कलेक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। कई घंटे चले हंगामे में वर्तमान विधायक मिथलेश पाल, मांगेराम, अमरनाथ पाल, विनय पाल, पुष्पांकर पाल समेत 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने जांच कर आरोप पत्र दाखिल किया था।
प्रकरण की सुनवाई विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को विधायक समेत 15 आरोपी अदालत में हाजिर हुए। प्रकरण में धारा 147,148 और342 में आरोप तय हो गए हैं।
प्रकरण की सुनवाई विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को विधायक समेत 15 आरोपी अदालत में हाजिर हुए। प्रकरण में धारा 147,148 और342 में आरोप तय हो गए हैं।