फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Shah mohammed rana withdrew his nomination, now 11 candidates

मीरापुर उपचुनाव: एक प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन, पूर्व सांसद का है बेटा, दो महिला समेत मैदान में 11 चेहरे

Wed, 30 Oct 2024 08:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 30 Oct 2024 08:22 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में मीरापुर उपचुनाव में अब 11 चेहरे मैदान में रह गए है। इनमें दो महिला प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होगी। आज पूर्व सांसद के बेटे ने भी नामांकन वापस ले लिया।

विज्ञापन
Meerapur by-election: Shah mohammed rana withdrew his nomination, now 11 candidates
मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में मीरापुर उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे शाह मोहम्मद राना ने अपना निर्दलीय नामांकन वापस ले लिया है। अब चुनाव मैदान में 11 प्रत्याशी रह गए हैं। उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है।

विज्ञापन


प्रत्याशियों को आवंटित किए गए चुनाव चिन्ह
कलेक्ट्रेट के बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के न्यायालय में पूर्व सांसद के बेटे ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। चुनाव अधिकारी एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि तीन प्रत्याशी निर्दलीय हैं। आठ प्रत्याशी विभिन्न दलों से हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन भी कर दिए गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मुखबिर तंत्र फेल, व्हाट्सएप के जरिये बेचे जा रहे पटाखे, राॅकेट की स्पीड से की जा रही होम डिलीवरी 

विज्ञापन
विज्ञापन

मीरापुर के मैदान में अब यह प्रत्याशी
मीरापुर उपचुनाव में नामांकन वापसी के बाद अब 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। सपा से सुम्बुल राना, बसपा प्रत्याशी शाह नजर, रालोद से मिथलेश पाल, आजाद समाज पार्टी कांशीराम से जाहिद हुसैन, राष्ट्रीय समाज दल आर से गुरदर्शन सिंह, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन से मोहम्मद अरशद, मजलूम समाज पार्टी से लियाकत, पिछड़ा समाज पार्टी  शिव कुमार  प्रत्याशी है। जबकि निर्दलीय अमरनाथ, राजबल सिंह राना, वकार अजहर प्रत्याशी घोषित किए गए। 

चुनाव मैदान में दो महिला प्रत्याशी
अंतिम सूची जारी करदी गई है। चुनाव मैदान में अब दो महिला प्रत्याशी है। सपा के टिकट पर सुम्बुल राना और रालोद के टिकट पर मिथलेश पाल प्रत्याशी है। इसके अलावा अन्य प्रत्याशी पुरुष हैं। मेरठ के लियाकत भी चुना मैदान में है।
 
अमरनाथ पाल ने वापस नहीं लिया नामांकन
मुजफ्फरनगर। रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल के पति अमरनाथ पाल ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। लेकिन उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed