फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur By Election: Police pointed revolver, Akhilesh posts video, demands suspension

Meerapur By Election: एसओ का पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, अखिलेश ने की निलंबन की मांग

Wed, 20 Nov 2024 05:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 20 Nov 2024 05:17 PM IST
सार

मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव के दाैरान ककरौली में पुलिस पर पथराव किया गया। इस दाैरान पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगा। वहीं एसओ ककरौली का पिस्टल तानने का वीडियो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने एसओ के निलंबन की मांग की है।

विज्ञापन
Meerapur By Election: Police pointed revolver, Akhilesh posts video, demands suspension
पथराव करने वालों पर पिस्टल तानते एसओ, साइड में खड़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में हंगामे के बीच 60 प्रतिशत मतदान हुआ। ककरौली में पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस पर मतदाताओं को रोके जाने का आरोप लगाया गया। एसओ ककरौली का पिस्टल तानते हुए वीडियो वायरल होने पर हंगामा हो गया। आरोप लगाया कि महिलाओं पर पिस्टल तानी गई है। वहीं एसओ का कहना था कि सामने पथराव कर रहे युवकों को रोकने लिए पिस्टल तानी थी, महिलाएं साइड में खड़ी थीं। उधर व्यववस्था बिगड़ने पर रुड़कली और जौली में तैनात दो उपनिरीक्षक निलंबित कर दिए गए।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने वीडियो किया पोस्ट
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ककरौली एसओ पर मतदाताओं को पिस्टल दिखाने और मतदान से रोकने का आरोप लगाते हुए एक्स पर पोस्ट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerapur By Election: Police pointed revolver, Akhilesh posts video, demands suspension
मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

ककराैली में सड़क पर आ गए मुस्लिम मतदाता
मीरापुर में मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक चला। ककरौली गांव में मुस्लिम मतदाता सड़क पर आए। पुलिस पर आरोप लगाया कि मतदान से रोका जा रहा है। जाम लगाने की कोशिश की गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाना शुरु किया। इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। एसएसपी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे और मतदाताओं को समझा बुझाकर शांत किया।

पिस्टल तानने के मामले में एसएसपी ने दी सफाई
एसएसपी अभिषेक कुमार का कहना है कि ककराैली में थानाध्यक्ष कोतवाली का एक वीडियो वायरल साजिश के तहत वायरल किया जा रहा है। ये वीडियो आधी है। पूर्ण सत्य यह है कि यहां दो पक्षों में झड़प की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। लोगों ने रोड जाम करने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया। पुलिस पर पथराव किया गया। ये वीडियो जब रिकाॅर्ड किया गया, तब यहां उपद्रवी भाग गए और महिलाओं को आगे कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। पथराव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Meerapur By Election: Police pointed revolver, Akhilesh posts video, demands suspension
मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

चुनाव आयोग तक पहुंची शिकायतें
जौली और सीकरी गांव में मतदाताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक दिया है। आरोप लगाया कि मुस्लिम मतदाताओं को घरों से नहीं निकलने दिया गया। चुनाव आयोग तक शिकायतें पहुंची।

उधर, एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि रुड़कली में तैनात शाहपुर थाने के दरोगा नीरज कुमार और जौली में तैनात दरोगा ओमपाल सिंह को ढिलाई बरतने पर निलंबित कर दिया या है। सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि चुनाव आयोग को हर स्थिति से अवगत कराया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed