{"_id":"66d49ee74bbe05d316081f63","slug":"meerapur-by-election-bsp-made-shahnazar-in-charge-congress-sought-applications-from-contenders-2024-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर उपचुनाव : बसपा ने शाहनजर को बनाया प्रभारी, कांग्रेस ने मांगे दावेदारों से आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर उपचुनाव : बसपा ने शाहनजर को बनाया प्रभारी, कांग्रेस ने मांगे दावेदारों से आवेदन
Sun, 01 Sep 2024 10:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:36 PM IST
सार
बसपा ने मीरापुर उपचुनाव के लिए शाह नजर को विधानसभा प्रभारी बना दिया है। वहीं कांग्रेस ने दावेदारों से आवेदन मांगे हैं। तीन सितंबर को सहारनपुर सांसद इमरान मसूद आएंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा ने मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव का शंखनाद कर दिया है। कम्हेड़ा गांव के शाह नजर को विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। उनका टिकट तय माना जा रहा है। वहीं पश्चिमी यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने भाजपा और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पूरी ताकत से तैयारी करें।
विज्ञापन
महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर हुई बैठक में मीरापुर उपचुनाव को लेकर मंथन किया गया। उपचुनाव के लिए टिकट के दावेदार भी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने बताया कि कम्हेड़ा गांव के शाह नजर को विधानसभा का प्रभारी बना दिया गया है। पश्चिमी यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने कहा कि एक तरफ मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान लोग कैंप में रह रहे थे और दूसरी तरफ सैफई में नाच गाना चल रहा था। दंगे कभी नहीं होते, कुछ लोगों के द्वारा करा दिए जाते हैं। भाजपा सरकार आम जनता के हितों की रक्षा करने में फेल हो गई है।
बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक होकर मीरापुर के मैदान में उतार जाओ। सीट का पूरा गणित बसपा की जीत का है। संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसके लिए धरातल पर कार्य करें। प्रभारी बनाए गए शाह नजर के भाई हाजी शाहनवाज कम्हेड़ा के प्रधान हैं। इस मौके पर कोआर्डिनेटर सतपाल पेपला, आजाद मावी, दिलशाद कुरैशी, पुष्पांकर पाल, ब्रहमदत्त कश्यप मौजूद रहे।

बसपा ने जीता था मीरापुर का पहला चुनाव
नए परिसीमन के बाद साल 2012 में मीरापुर सीट पर पहला चुनाव हुआ था। बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े मौलाना जमील ने यहां पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2013 में दंगा हुआ, जिसके बाद समीकरण बदले। 2017 में भाजपा के अवतार भड़ाना और साल 2022 में रालोद के टिकट पर चंदन चौहान विधायक बने थे। चंदन चौहान के बिजनौर से सांसद बन जाने के बाद यह सीट खाली हो गई, जिस कारण यहां चुनाव कराए जा रहे हैं।

कांग्रेस: तीन सितंबर को आएंगे इमरान मसूद, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
कांग्रेस ने मीरापुर सीट पर मजबूत दावेदारों की खोज शुरू कर दी है। तीन सितंबर को सभा में टिकट के दावेदारों से आवेदन मांगे जाएंगे। सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगे।
जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने बताया कि गठबंधन में सीट पर कांग्रेस का दावा है। कांग्रेस-सपा के गठबंधन में अभी तक उपचुनाव वाली सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। सपा की ओर से कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर सीट दिए जाने की चर्चा थी। लेकिन कांग्रेस के रणनीतिकार मीरापुर सीट पर भी दावा कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद तीन सितंबर को दोपहर दो बजे मीरापुर बस स्टैंड के पास बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। उपचुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संगठन ने धरातल पर तैयारियां की हैं। समीक्षा और आवेदन के लिए ही मीरापुर में सभा बुलाई गई है। सीट का बंटवारा शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा, लेकिन स्थानीय स्तर पर चुनाव की तैयारियां चल रही हैं।