फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Medical officer's photo edited and obscene video made

Muzaffarnagar News: मेडिकल अधिकारी की फोटो एडिट कर बनाई अश्लील वीडियो

Fri, 31 Oct 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Medical officer's photo edited and obscene video made
मुजफ्फरनगर। एक मेडिकल अधिकारी की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर गाली गलौज से भरी वीडियो बना दी गई। परिवार के साथ मोबाइल पर लाइव अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। अधिकारी की पत्नी ने छह यूट्यूब चैनलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने नई मंडी कोतवाली में अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। कहा गया कि उसके पति मेडिकल अधिकारी है।कुछ यू ट्यूब चैनल्स और सोशल मीडिया यूजर्स उनके पति की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर व गाली गलौज से भरे वीडियो बना रहे हैं। उनके मोबाइल पर लाइव आकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे है, जिससे पूरे परिवार को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। पीड़िता ने आरोपी चैनलों और व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि चैनल व मोबाइल नंबरों के आधार पर सभी का पूरा पता निकाला जाए। चैनलों को यूटयूब से हटवाकर दोबारा बनाने पर रोक लगाई जाए। उनके परिवार की किसी भी साइबर हमले या ब्लैकमेल से सुरक्षा कराई जाए। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed