फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mavia and Ziauddin desperate to make hat-trick in municipal elections

Muzaffarnagar News: पालिका चुनाव में हैट्रिक बनाने को बेताब माविया व जियाउद्दीन

Wed, 07 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Mavia and Ziauddin desperate to make hat-trick in municipal elections
देवबंद। नगरपालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि आरक्षण सामान्य श्रेणी के लिए घोषित हुआ है। भाजपा जहां अबकी बार यह सीट हर सूरत में कब्जाने के लिए मूड में दिख रही है, वहीं पूर्व विधायक माविया अली और पूर्व पालिकाध्यक्ष द्वारा फिर से चुनाव लडने की घोषणा के बाद मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका के चुनाव में इस बार करीब 86 हजार मतदाता वोट डालेंगे। इनमें सर्वाधिक संख्या में मुस्लिम मतदाता हैं। वर्ष 2002 से 2005 और 2017 से अब तक अध्यद पद का ताज पहन चुके जियाउद्दीन अंसारी काफी समय से चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। जियाउद्दीन अब बार अस्वस्थ होने के चलते अपने पुत्र जमाल अंसारी को चुनाव लड़ाने की घोषणा कर चुके हैं। अंसारी बिरादरी का देवबंद में अच्छा खास वोट बैंक हैं। दूसरी बिरादरी में भी वह सेंधमारी कर करेंगे। वहीं, 2012 से 2016 तक पालिकाध्यक्ष रह चुके माविया अली इस बार स्वयं चुनाव लडने को बेताब हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद रिक्त हुई देवबंद विधानसभा की सीट पर माविया अली कांग्रेस के टिकट उपचुनाव लड़ा था। माविया अली पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राणा की धर्मपत्नी मीना राणा को 3600 वोटों से हराकर विधायक बने थे। वहीं, माविया अपनी छोड़ी गई सीट पर हुए पालिका के उपचुनाव में अपनी पत्नी जहीर फातिमा को चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में जहीर फातिमा ने जियाउद्दीन अंसारी को हराया था। वह 9 माह के लिए चेयरमैन बनी थी। उसके बाद 2017 में हुए उपचुनाव में जियाउद्दीन अंसारी भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़े वर्तमान जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी को हराकर दूसरी बार चेयरमैन बने। माविया अली और जियाउद्दीन अंसारी हैट्रिक बनाने के मूड में दिख रहे हैं। दोनों लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। जियाउद्दीन अपने पुत्र जमाल अंसारी को बसपा चुनाव लड़वाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस बार भाजपा भी देवबंद पालिका सीट पर अपना कब्जा जमाने के लिए एडी चोटी का जोर लगाएगी। वैसे तो भाजपा में चुनाव लडने वालों को लंबी फेहरिस्त है। लेकिन राजकिशोर गुप्ता, व्यापारी नेता मनोज सिंघल, उद्यमी विजेश कंसल, भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, पूर्व सभासद हरिओम सिंघल, डा. चंदन सिंह राणा, विनय कुच्छल व अशोक गुप्ता आदि प्रबल दावेदारों में शामिल हैं। इनमें से कइयों ने तो सिंबल के लिए लखनऊ तक पहुंच बनानी शुरू कर दी है।
पालिका में अब तक रहे ये चेयरमैन
1. खान बहादुर शेख जियाउलहक 1940-1945
2. सैय्यद मोहतसिम 1945-1947
3. सैय्यद हबीब सैफी 1948-1949
4. मौ. उस्मान 1955-1977
5. आशिक अंसारी 1988-1993
6. जीनत नाज 1995-1998
7. इनाम कुरैशी 1998-27-12-1998
8. नरगिस कुरैशी 1998-2000
9. जियाउद्दीन अंसारी 2000-2005
10. हसीब सिद्दीकी 2007-2012
11. माविया अली 2012 से 2016
12. जहीर फातिमा 23-11-2016 से 28-7-2017
13. जियाउद्दीन अंसारी 2017 से लेकर अब तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed