फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Match between Uttar Pradesh and North East today

उत्तर प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट की संयुक्त टीम के बीच मैच आज से

Tue, 02 Jan 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Match between Uttar Pradesh and North East today
मैदान में अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई की कूच बिहार ट्रॉफी का चार दिवसीय क्रिकेट मैच उत्तर प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट की संयुक्त टीम ए के बीच मंगलवार से चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगा। शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल सुबह नौ बजे मैच का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पिछले15 दिनों से चल रही सभी तैयारियों को सोमवार को पूरा कर लिया गया। दोनों टीमों को मैदान की सेंटर की पिच नंबर एक और पांच को अभ्यास के लिए दिया गया। जबरदस्त कोहरे के कारण मेहमान टीम अभ्यास के लिए मैदान पर नहीं उतरी।
विज्ञापन


पिच, मैदान और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दोनों टीमों के मैनेजर संतुष्ट नजर आए। मैच रेफरी डेनियल मनोहर ने दोनों कप्तानों और मैनेजर और कोच के साथ नियमों और प्लेइंग कंडीशन को लेकर मीटिंग भी की। मैच के अंपायर बीसीसीआई पैनल के अमित बंसल और सोमनाथ झा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल लाइसिन अफसर रवि कौशिक तथा एंटी करप्शन सिक्योरिटी ऑफिसर लव गर्ग होंगे। मैच के स्कोरर बीसीसीआई के एसपी सिंह ऑनलाइन तथा सौरभ चतुर्वेदी होंगे। वीडियो एनालिस्ट संदीप तिवारी और प्रेम वाजपेयी होंगे। मीडिया स्कोरर प्रणब दास होंगे।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव सदस्य और मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम अपने पूल डी में 24 अंक लेकर टॉप पर है। उत्तर प्रदेश की टीम लगभग क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। वही मेहमान टीम का मात्र एक अंक है।


मैच की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज आपरेशन मैनेजर ओमदेव सिंह और संजय शर्मा ने सभी की मीटिंग ली। जिसमे अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, रोहित चौधरी, विकास राठी, कुशलपाल सिंह, इंदर माथुर, अरशद, शिरीष वर्मा, रवि कौशिक, मनु त्यागी, विनीत ,विकास बालियान, ओमपाल राठी कोच प्रीति, खेल अधिकारी प्रेम कुमार आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed