फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman murdered in Kakrauli village

ककरौली गांव में विवाहिता की हत्या, हंगामा

Wed, 02 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered in Kakrauli village
गांव ककरौली में घटना स्थल पर जेनेब के शव को देखकर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHATAULI
ककरौली गांव में विवाहिता की हत्या, हंगामा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। मायके वालों ने हंगामा कर ससुराल वालों पर दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया। दहेज हत्या के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पति सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मेरठ जनपद के कस्बा मवाना के मोहल्ला चौधरीपुरम निवासी जैनब उर्फ फौजिया (22) पुत्री रईस का निकाह करीब डेढ़ साल पूर्व ककरौली निवासी राशिद से हुआ था। बुधवार सुबह जैनब का शव ससुराल के एक कमरे में छत के गार्डर से चुनरी से बनाए गए फांसी के फंदे पर लटका मिला। जैनब की मौत की जानकारी पाकर मवाना से पहुंचे परिजनों ने मौके पर हंगामा कर दिया। मृतका के पिता रईस ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बेटी को दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए परेशान किया जा रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर पति राशिद ने अपने परिजनों हारून, नानो, रुखसाना, शकील, फारूख, रहमत व गुलजार आदि के साथ मिलकर जैनब की हत्या कर दी। सीओ सोमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पति करता था विवाहिता पर बेवफाई का शक
मोना। डेढ़ साल पहले हुई शादी के बाद से ही जैनब उर्फ फौजिया पर पति राशिद बेवफाई का शक करता था। पुलिस हिरासत में हत्यारोपी पति ने बताया कि जैनब शादी के बाद से ही अपने एक रिश्तेदार युवक से लगातार फोन पर बात करती थी। कई बार उसे समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर उसके परिजनों को भी जानकारी देते हुए दोनों के बीच बातचीत बंद कराए जाने के लिए कहा गया, लेकिन जैनब से उससे बात करना बंद नहीं किया। हालांकि हत्या की बात को आरोपी ने कबूल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed