{"_id":"5fb2c1cc8ebc3e679f0ba353","slug":"married-woman-missing-feared-murder-khatauli-news-mrt511203029","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता गायब, हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता गायब, हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता गायब, हत्या की आशंका जताई
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव घटायन से विवाहिता के अचानक गायब होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
जनपद मेरठ के थाना इंचौली के गांव गांव पावला निवासी गजेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व गांव घटायन निवासी मनोज के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले मेरी पुत्री को परेशान करने लगे। इस संबंध में जानसठ में पीड़ित द्वारा लगभग एक माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि कुछ लोगों के समझाने पर फिर से अपनी पुत्री को ससुराल भेज दिया था। पीड़ित ने बताया कि परिजनों द्वारा जब अपनी पुत्री से बात करनी चाही गई, तो बात नहीं हो सकी। जब ससुराल में आकर मालूम किया तो उनकी पुत्री वहां नहीं मिली, जिससे परिजनों को शक है कि उनकी पुत्री की ससुराल वालों द्वारा हत्या कर दी गई और शव गायब कर दिया गया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।