{"_id":"6a4d01850f5c65ae63051dac","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-dowry-death-alleged-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1009-175264-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
-मृतका की गर्दन व शरीर पर चोट के निशान, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव फुलत में 24 वर्षीया भावना की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की गर्दन व शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति सहित ससुराल पक्ष के दस लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव पचेंडा कला निवासी पाल्ला ने अपनी बेटी भावना का विवाह तीन साल पहले फुलत निवासी सोनू के साथ किया था। ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने को लेकर विवाहिता का शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करते थे। दो बेटियां पैदा होने पर उसकी ननद ज्योति विवाहिता को ताना मारती थी।
आरोप है कि ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट भी की। इस सूचना पर मायके से जाकर परिजनों ने ससुराल वालों को समझाने का भी प्रयास किया लेकिन वे लोग नही माने। महिला थाने पर ससुराल वालों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी की थी। महिला थाने पर 31 मई को दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता भी करा दिया था।
विज्ञापन
सोमवार की रात परिजनों को मोबाइल पर आई कॉल से पता चला कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। परिजन फुलत पहुंचे तो भावना घर में चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसकी गर्दन और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इस पर परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह एवं नायब तहसीलदार खतौली राजीव त्यागी ने मौके पर पहुंचकर घटना के विषय में जानकारी की। शव को मोर्चरी भेज दिया।
-- इनके खिलाफ हुई प्राथमिकी दर्ज
घटना के संबंध में पुलिस ने मृतका के पिता पाल्ला की तहरीर पर पति सोनू, सास गंगो, ससुर सुरेश, जेठ श्याम कुमार व कल्लू, ननद ज्योति, जेठ के पुत्र शरद एवं शेखर व दो जेठानियों के विरुद्ध दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विवाहिता की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई। पिता की तहरीर पर पति सहित दस आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।- गजेंद्र पाल सिंह, सीओ बुढ़ाना