{"_id":"58b718e74f1c1b7c05832940","slug":"married-thrown-from-the-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को छत से धक्का दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को छत से धक्का दिया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को छत से फेंकने के आरोपी सास और पति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना के कस्बा भोकरहेड़ी में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गुस्साए पति ने नशे में मारपीट करते हुए विवाहिता पत्नी को मकान की छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। छत से गिरने से विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी पति व सास को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक मोहल्ला कुआं पट्टी में चरण सिंह का मकान है। जिसमें चरण सिंह के पुत्र मनोज की शादी पांच वर्ष पूर्व 25 वर्षीय बड़ौत के गांव खेड़ा हटाना निवासी मीनू के साथ हुई थी। मीनू के तीन बच्चे हैं। विवाहिता का आरोप है ससुर चरण सिंह, पति मनोज, सास रुकमणी और ननद मोनिका अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी करने पर उसका मानसिक उत्पीड़न करते चले आ रहे हैं।
पति आए दिन शराब पीकर रात दिन उसके साथ मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि बुधवार की सुबह सास व पति ने मारपीट करते हुए उसे छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। छत से नीचे गिरने से विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस टीम ने घायल विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया और सास व पति को हिरासत में ले लिया।