फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married into the house and molested the married woman

घर में कूदकर विवाहिता से की छेड़छाड़

Thu, 03 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Married into the house and molested the married woman
घर में कूदकर विवाहिता से की छेड़छाड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार देर रात गांव का ही युवक नशे की हालत में दीवार फांदकर उसके घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने कमरे में सोई उसकी पत्नी को अकेली पाकर बदनीयती से छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जा पहुंचे और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, क्षेत्र के ग्राम कैथोड़ा में भी युवक ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर पहुंचे महिला के परिजनों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

खेत की डोल काटने पर दो के खिलाफ तहरीर
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी उस्मान ने तहरीर देकर बताया कि उसकी चार बीघा खेती की जमीन ग्राम शिवपुरी के जंगल में है। आरोप है कि पड़ोसी खेत मालिक ने उसकी मेढ़ को काटकर अपने खेत में मिला लिया है। जब उन्हें डोल सही करने के लिए कहा गया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed