{"_id":"602d5f218ebc3ee91f3b669d","slug":"marriage-to-bjp-leaders-farmers-will-not-give-letter-of-thirteenth-tikait-muzaffarnagar-news-mrt5258726200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं को शादी, तेरहवी की चिट्ठी नहीं देंगे किसान: टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं को शादी, तेरहवी की चिट्ठी नहीं देंगे किसान: टिकैत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : सिसौली में मसिक पंचायत को संबोधित करते चौधरी नरेश टिकैत।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा नेताओं को शादी, तेरहवीं की चिट्ठी नहीं देंगे किसान: टिकैत
मुजफ्फरनगर/सिसौली। सिसौली के किसान भवन में बुधवार को हुई मासिक पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने घोषणा की है कि भाजपा नेताओं को शादी और तेरहवीं की चिट्ठी नहीं दी जाएगी। किसान आंदोलन अब हमारे मान-सम्मान और पगड़ी की इज्जत से जुड़ गया है।
सिसौली के किसान भवन में हुई मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कोई भी भाई किसी भी गांव में भाजपा नेताओं को शादी विवाह व तेरहवीं की चिट्ठी नहीं देगा। अगर कोई व्यक्ति चिट्ठी देने का दोषी पाया जाता है, तो अगले ही दिन उसके घर पर एक सौ व्यक्तियों का भोजन बनवाया जाएगा, जो कि उसको दंड के रूप में देना होगा। टिकैत ने कहा की किसान आंदोलन मान-सम्मान की लड़ाई हो गया है, यह हमारी पगड़ी की लड़ाई है। हमें अपनी जमीन के साथ इज्जत भी बचानी है। पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी वाले बहुत जोर जोर से जय श्रीराम के नारे लगाते हैं, जबकि श्रीराम के वंशज रघुवंशी गोत्र के लोग इनके द्वार पर दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर जमे बैठे हैं। उनसे मिलने के लिए बीजेपी के नेताओं के पास समय नहीं है।
नरेश टिकैत ने कहा की 200 से ज्यादा किसान दिल्ली बॉर्डर पर अलग-अलग जगह शहीद हो चुके हैं, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार भी इन शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त नहीं की है। किसान यूनियन ने पंचायत में यह निर्णय लिया कि एक गांव से एक ट्राली और 15 आदमी 10 दिन के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर जाएंगे। बैंक के कर्ज के नीचे किसान दबा हुआ है। चार साल से यूपी में गन्ने के रेट में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पंचायत में चौधरी बलवीर सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को मनोबल टूट गया था और 27 को किसान चिंता में था। 28 जनवरी को सिसौली की धरती से जो आंदोलन की चिंगारी फूट कर निकली उसने इस किसान आंदोलन को भी बचा लिया और सिखों की पगड़ी को भी बचा लिया। इसका हम एहसान ताउम्र मानते रहेंगे, इस आंदोलन को हम हरियाणा पंजाब ,उत्तर प्रदेश और राजस्थान सभी मिलकर मजबूती के साथ लड़ेंगे।
विज्ञापन
मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपना एक-एक ट्रैक्टर लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर जब तक आंदोलन खत्म नहीं हो जाता तब तक वहीं पर डटे रहें। दिगंबर सिंह ने भी विचार रखे। संचालन नीटू दुल्हरा ओर अध्यक्षता भंवर सिंह ने की। पंचायत में गौरव टिकैत, धीरज लटियान, चौधरी वीरेंदर लाटियान, राजबीर सिंह जादोन, कपिल, विनय कुमार, अभिजीत बालियान आदि मौजूद रहे।
भाजपा सरकार के दस रुपये राजकोष में जमा करेंगे
मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में सबसे पहले दस रुपये बढ़ाए थे, हम इस सरकार का कोई अहसान नहीं चाहते हैं। दस रुपये क्विंटल का हिसाब बनाकर मैं अपने खाते से सरकार के राजकोष में जमा करूंगा।

सिसौली में मसिक पंचायत को संबोधित करते चौधरी नरेश टिकैत।- फोटो : MUZAFFARNAGAR