फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mark March of Khatu Shyam Wale on 25th March

खाटू श्याम वाले की निशान यात्रा 25 मार्च को

Tue, 23 Mar 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mark March of Khatu Shyam Wale on 25th March
खाटू श्याम वाले की निशान यात्रा 25 मार्च को
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खाटू श्याम मंदिर में 24 मार्च से भव्य तीन दिवसीय श्याम रंग रंगीला फाल्गुन मेला कार्यक्रम होगा। 25 मार्च को खाटू श्याम वाले की निशान यात्रा का शिव चौक से प्रारंभ किया जाएगा।
गणपति खाटू श्याम मंदिर में पत्रकार वार्ता में गणपति धाम ट्रस्ट समिति के चेयरमैन भीमसैन कंसल ने बताया कि गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार द्वारा प्रभु खाटू श्याम वाले का तीन दिवसीय रंग रंगीला फाल्गुन मेला 24 से 26 मार्च तक मंदिर परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। 24 मार्च को रात्रि आठ बजे से पारंपरिक भजनों, रंग के साथ केसर चंदन की होली बाबा श्याम के साथ खेली जाएगी। 25 मार्च को प्रात: नौ बजे निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। यात्रा में बाबा श्याम नीले घोड़े पर सवार होकर अपने पूर्ण स्वरूप में रथ पर विराजमान होकर शहर का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक 1500 भक्तों ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए अपने नाम लिखवाएं हैं। इस उत्सव में भजन प्रवाहक मनीष भट्ट, पारस लाडला विशेष रूप से पधार रहे हैं। 26 मार्च को रात्रि आठ बजे फाल्गुन बधाई उत्सव और भंडारा आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम से अलग 29 मार्च को सायंकाल चार बजे भगवान गणपति संग फूलों की होली खेली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय उत्सव का बड़ा आकर्षण बाबा श्याम की हवेली की साज सज्जा होगी। फाल्गुन मेले के अवसर पर बाबा श्याम की हवेली बंगाली कारीगरों द्वारा बाहुबली थीम पर सजाई जा रही है। इस साज सज्जा के लिए दस बंगाल के कारीगर लगातार काम कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भी सैनिटाइजर मशीनों का प्रबंध किया गया है। प्रेस वार्ता में प्रधान अशोक गर्ग, मंत्री अनिल गोयल, कैलाश चंद ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, बिजेंद्र रानू, श्याम सुंदर, जेपी गोयल, शशांक राणा, अग्रिम सिंघल, विपुल, मयंक, शुभम, अनिल गुप्ता, अमन, नीरज गोयल, सचिन सिंघल, अंकित अग्रवाल, नवलजीत, रजत राठी, अजय अग्रवाल, रजत माहेश्वरी, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed