फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Many people injured including driver in road accident

सड़क हादसे में चालक सहित कई लोग घायल

Fri, 27 Nov 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Many people injured including driver in road accident
सड़क हादसे में चालक सहित कई लोग घायल
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव सिकंदरपुर में शुगर मिल में गन्ना डालकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली-कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया।

गांव रामपुर निवासी हर्षित शर्मा ट्रैक्टर-ट्रॉली से खतौली शुगर मिल में गन्ना डालकर बृहस्पतिवार की सुबह अपने गांव लौट रहा था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे सिकंदरपुर में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक हर्षित शर्मा और ट्रैक्टर पर बैठा हुआ एक अन्य युवक मुकेश, निवासी गांव डबल दूर जा गिरे। ट्रैक्टर सवार मुकेश सिर में चोट लगने से बेहोश हो गया। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक अजय कुमार, निवासी पानीपत तथा उसमें बैठी चार सवारियों को भी काफी चोटें पहुंची। ग्रामीणों ने घटना की सूचना रतनपुरी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को खतौली अस्पताल भेजा, जहां से ट्रैक्टर सवार मुकेश और कार चालक अजय कुमार को मेरठ रेफर किया गया है। कार चालक अजय कुमार की भी हालत चिंताजनक बताई गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इस घटना के संबंध में ट्रैक्टर चालक हर्षित शर्मा ने कार चालक के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed