{"_id":"65effaa5cef891a47a0b146e","slug":"many-development-proposals-passed-in-the-board-meeting-of-meerapur-nagar-panchayat-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-118516-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मीरापुर - बोर्ड बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मीरापुर - बोर्ड बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पारित
Tue, 12 Mar 2024 12:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
- शिव मंदिर तालाब से एक पाइपलाइन डिगडेरा के जंगल में बिछाई जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। नगर पंचायत की बैठक में नगर की प्रमुख ज्वलंत समस्या जल निकासी के साथ ही कई समस्याओं को उठाया गया। इसके साथ ही विकास के कई प्रस्ताव पास किए गए।
नगर पंचायत बोर्ड बैठक का आयोजन चेयरमैन जमील अहमद की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सभी सभासदों ने नगर की प्रमुख समस्या जल निकासी के लिए प्रस्ताव रखे। जिसे बोर्ड ने पारित कर दिया। नगर के सभी पांच तालाबों पर कार्य कराया जाएगा। तालाबों की विशेष सफाई कराई जाएगी। कच्चा पक्का शिव मंदिर तालाब से एक पाइपलाइन डिगडेरा के जंगल में बिछाई जाएगी, जिसके द्वारा तालाब के पानी का निस्तारण सरकारी बंजर भूमि में किया जाएगा। इस पाइपलाइन के बिछने से मार्डन पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर भरने वाले पानी से लोगों को निजात मिलेगी।
कस्बे में 42 नई सड़कें बनाने के प्रस्ताव, 400 एलईडी बल्ब लगाने, सार्वजनिक स्थानों पर सात नए वाटर कूलर लगाने के प्रस्ताव तथा नगर में खूंखार आवारा कुत्तों को शीघ्र पकड़वाने का प्रस्ताव पारित हुआ। इन सभी प्रस्ताव पर नगर पंचायत द्वारा तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमानित बजट 24 करोड़ 75 लाख 30 हजार रुपये का बजट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। बोर्ड बैठक में सभासद राधा, राजबीरी, शिव कुमार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, दिलशाद मलिक, रेशमा, कपिल कुमार, राहुल प्रजापति, सलमान आदि सभासद मौजूद रहे।