{"_id":"d5f46748a1e34c04e66bcc09d1d33b79","slug":"mansurpur-rtnpuri-in-the-elections-peacefully-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर-रतनपुरी क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर-रतनपुरी क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर/रतनपुरी/खतौली। थाना मंसूरपुर और रतनपुरी क्षेत्र के 18 गांवों में जिला पंचायत और बीडीसी सदस्य पदों के लिए अंतिम चौथे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
अतिसंवेदनशील गांव पुर बालियान में पैरा मिलेट्री फोर्स तैनात रही। पुलिस ने बूथ पर हंगामा करने पर चार ग्रामीणों को हिरासत में लिया। बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी की कार कब्जे में ली।
ब्लॉक शाहपुर के जिला पंचायत के वार्ड-27 के लिए मंसूरपुर क्षेत्र के दो गांवों सोंहजनी तगान व मुबारिकपुर में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। वार्ड-28 के लिए गांव पुरबालियान, पुरा, अलियारपुर, खुब्बापुर, निजामपुर, निजामपुर व मोरकुक्का में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
विज्ञापन
गांव पुरबालियान अतिसंवेदनशील होने से वहां पर पैरा मिलेट्री फोर्स तैनात रहा। गांव अलियारपुर में बूथ के पास हंगामा करने पर पुलिस ने चार ग्रामीणों को हिरासत में लिया। उधर, थाना रतनपुरी क्षेत्र में बुढ़ाना ब्लॉक के वार्ड-25 के लिए गांव मंडावली खादर, भनवाड़ा, नंगला, रियावली, टोडा में मतदान हुआ।
शाहपुर ब्लॉक के वार्ड-28 के लिए गांव इंचौड़ा, कितास, डबल व मंडावली बांगर में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। गांव रियावली में बीडीसी सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले विनोद मलिक की कार को पुलिस ने कब्जे में ली।