फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Manpreet increased his prestige, got first place in growing sugarcane.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - मनप्रीत ने बढ़ाया मान, गन्ना उगाने में पाया पहला स्थान

Wed, 20 Sep 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Manpreet increased his prestige, got first place in growing sugarcane.
- किसान रोहित और मनप्रीत कौर को प्रदेश में पहला स्थान
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राज्य गन्ना प्रतियोगिता में जिले के किसानों ने परचम लहराया। ड्रिप सिंचाई पौधा संवर्ग में गन्ना उपज में खाईखेड़ी मिल क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के किसान रोहित को पहला स्थान मिला। युवा गन्ना किसान संवर्ग पौधा में जिले की महिला किसान मनप्रीत कौर को प्रदेश में पहला स्थान मिला। ड्रिप विधि से सिंचाई पेड़ी में प्रदेश में दूसरा स्थान जिले के हरवीर आर्य को मिला।
गन्ना प्रतियोगिता में ड्रिप विधि से सिंचाई पौधा संवर्ग में खाईखेड़ी क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर जिला बिजनौर के किसान रोहित कुमार को प्रदेश में सर्वाधिक उपज में प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने एक हेक्टेयर में 1979 क्विंटल उपज प्राप्त की। रोहित के जिले के शुक्रताल क्षेत्र में खेती करते हैं। ड्रिप सिंचाई में प्रदेश में दूसरा स्थान ढांसरी के शोभाराम को मिला है। उन्होंने एक हेक्टेयर में 1475 क्विंटल गन्ने की उपज पाई है। तीसरा स्थान भी जनपद को ही मिला है। गांव कवाल के महेंद्र सिंह ने एक हेक्टेयर में 1468 क्विंटल का उत्पादन कर यह स्थान पाया। प्रथम पुरस्कार में 15 हजार, दूसरे में दस हजार और तीसरे में साढे सात हजार का पुरस्कार किसान को दिया जाएगा।
विज्ञापन

युवा गन्ना किसान संवर्ग में पौधा के अंतर्गत प्रदेश में सर्वाधिक उपज पर गांव इंद्रराज रूपपुर खाईखेड़ी की किसान मनप्रीत कौर को पहला स्थान मिला है। उन्होंने एक हेक्टेयर में 1917 क्विंटल गन्ने का उत्पादन किया है। ड्रिप विधि से सिंचाई पेड़ी संवर्ग में प्रदेश में दूसरा स्थान जिले के रसूलपुर जाटान के हरवीर आर्य को मिला है। उन्होंने एक हेक्टेयर में 1640 क्विंटल गन्ने का उत्पादन किया है। जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed