फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Man with ₹25,000 bounty arrested after encounter; shot in the leg.

Muzaffarnagar: 25 हजार रुपये का इनामी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 11 Oct 2026 01:10 AM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मुजफ्फरनगर
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: Pratyush Sharma Updated Sun, 11 Oct 2026 01:10 AM IST
सार

मुज़फ्फरनगर पुलिस की 25 हज़ार रुपये के इनामी बदमाश अजहरूद्दीन से मुठभेड़ हो गई, जिसमें पैर में गोली लगने से अजहरूद्दीन घायल हो गया। आरोपी धर्मांतरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था।

विज्ञापन
Man with ₹25,000 bounty arrested after encounter; shot in the leg.
मुठभेड़ के बाद पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मांतरण और किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी अजहरूद्दीन को नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि जून माह में किशोरी के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

धर्मांतरण का भी आरोप
मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी के ऊपर किशोरी के दुष्कर्म के साथ धर्मांतरण का भी आरोप है। पुलिस ने अजहरूद्दीन के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी थी। शनिवार रात नई मंडी पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ लिया है। आरोपी गुरुग्राम का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैर में गोली लगने से हुआ घायल
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से मुज़फ्फरनगर पुलिस आरोपी अजहरूद्दीन की तलाश में जुट गई थी। शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर नई मंडी थाना पुलिस ने अजहरूद्दीन की घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ के दौरान आरोपी अजहरूद्दीन पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुज़फ्फरनगर पुलिस की 25 हज़ार रुपये के इनामी बदमाश अजहरूद्दीन से मुठभेड़ हो गई, जिसमें पैर में गोली लगने से अजहरूद्दीन घायल हो गया। आरोपी धर्मांतरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed