फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mamta's tears welled up after meeting her estranged son after seven years

Muzaffarnagar News: बिछड़े बेटे से सात साल बाद मिलने पर छलक उठे ममता के आंसू

Sat, 07 Oct 2023 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mamta's tears welled up after meeting her estranged son after seven years
सात साल बाद बिछुड़े बेटे से चरथावल थाने में मिलकर भावुक हो गई दंपती: संवाद
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। सात साल पहले चंडीगढ़ से लापता बेटे के मिलने की आस छोड़ चुके दंपती के लिए शुक्रवार का दिन दिवाली लेकर आया। चरथावल थाने में बिछुड़े बेटे से मिलने पर माता पिता की आंखों से ममता के आंसू छलक पड़े। दाेनों ने उसे गले लगा लिया। पुलिस टीम आभार जताया।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में चंडीगढ़ के मनी माजरा थाना क्षेत्र से वीरेंद्र का नौ साल का बेटा विवेक अचानक लापता हो गया था। इस संबंध में उसकी गुमशुदगी वहां दर्ज है। पिछले सात साल से वह यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। दूसरे वर्ग के परिवार में बच्चा सदस्य की तरह रह रहा था। दो दिन पहले नंगला राई में मुस्लिम परिवार में मिल गया। पुलिस ने बरामद किशोर के परिवार के बारे में मालूम किया। वर्तमान में उसके पिता वीरेंद्र की लोकेशन हरदोई जिले के बालामऊ पैतृक गांव में मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीरेंद्र अपनी पत्नी संग चरथावल थाने पहुंचे। बेटे से मिलकर दोनों भावुक हो गए। पुत्र से मिलते ही दोनों के आंसू निकल पड़े। उन्होंने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ में कई दिन बिछुड़े बेटे को तलाश किया। आर्थिक रूप से कमजोर दंपती ने बेटे के मिलने की आस छोड़ दी थी। उन्होंने पुलिस टीम की सराहना की। परिजनाें से मिलने की उम्मीद छोड़ चुका विवेक भी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुस्लिम परिवार में मर्जी से रहा किशोर
सात साल से लापता किशोर और माता पिता को पुलिस ने बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बयान के बाद बेटे को समिति ने मां बाप को सुपुर्द कर दिया। किशोर ने समिति को बताया कि मुस्लिम परिवार में वह मर्जी से रह रहा था। स्वेच्छा से रहकर पढ़ाई और तमाम कार्य किए। वह पूरी तरह आजाद था। किसी ने उसे बंधक नहीं बनाया और न ही धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। समिति ने शनिवार (आज) को बेटे और माता पिता को पुन: चंडीगढ़ के विवेचक के साथ तलब किया है।

- चंडीगढ़ अदालत में होंगे किशोर के बयान
चरथावल। बच्चे की गुमशुदगी चंडीगढ़ के थाने में दर्ज है। विवेचक ने थाना प्रभारी से शनिवार को मुजफ्फरनगर आने की बात कही है। तमाम कानूनी प्रक्रिया वहीं अमल में लाई जाएगी। मुजफ्फरनगर बाल कल्याण समिति के आदेशों के बाद सुपुर्दगी में लेकर विवेचक किशोर को सीडब्लूसी चंडीगढ़ में पेश करेगी। उसके बाद अदालत में सीआरपीसी की धारा 164 के बयान दर्ज होंगे। पुलिस बयानों के बाद अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed