फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Making trouble for two thousand note

मुसीबत बन रहा दो हजार का नोट        

Thu, 15 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Making trouble for two thousand note
एटीएम के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बैंक और एटीएम अभी तक दो हजार का नोट ही दे रहे हैं। 500 का नया नोट अभी तक बैंकों में नहीं पहुंचा है। ऐसे हालात में बाजार में छुट्टे का संकट पैदा हो गया है। बैंकों में अभी भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं, जो बैंक 24 हजार तक का भुगतान कर रहे हैं, उनमें भीड़ छंटने लगी और जहां कैश का संकट है, उन बैंकों में उपभोक्ताओं का दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन

      
शहर के बैंक और एटीएम अब केवल दो हजार के नोट ही दे पा रहे हैं। खुले पैसे बैंकों में नहीं हैं। 500 का नोट भी अभी यहां नहीं पहुंचा है। एटीएम में तो केवल दो हजार का नोट ही निकल रहा है। हालात यह हैं कि बाजार में अब हर किसी के हाथ में दो हजार का नोट ही नजर आ रहा है। बाजार में दो हजार के खुले का संकट बन गया है। किसी दुकानदार से 100 से 200 तक का सामान लेकर उसे दो हजार का नोट दें तो वह साफ मना कर देता है।
विज्ञापन


ऐसे हालात में दो हजार का नोट मुसीबत बन गया है। ऐसे हालात में दो हजार का नोट जरूरत की जगह शोपीस बन गया है। दूसरी तरफ बैंकों में अभी भी हालात सामान्य नहीं होते दिख रहे हैं। कैश का संकट लगातार बरकरार है। जिन बैंकों ने 24 हजार तक का भुगतान किया है, उनमें उपभोक्ताओं की भीड़ जरूर कम हुई है। जिले में सबसे ज्यादा हालात पीएनबी के खराब हैं। पीएनबी की शाखाओं पर ही मारामारी है। पीएनबी अभी भी 24 हजार का भुगतान नहीं कर पा रहा है। एटीएम पर लगने वाली लाईन की लंबाई धीरे-धीरे कम होने लगी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे के नोट निकालने को भीड़      
मुजफ्फरनगर। शहर के बैंकों में शुरुआत में पुराने नोट जमा करने को आपाधापी थी, अब नए नोट निकालने की जल्दबाजी है। सुजडू, दधेडू, शहर के कुछ बैंकों पर भीड़ का यही सबसे बड़ा कारण है। ऐसे लोगों ने जिनके पास ज्यादा पैसे थे, दूसरों के खाते में जमा करा दिए। सरकार 31 दिसंबर के बाद कहीं पैसा न दे या कोई नया नियम आ जाए, जमा पैसे को निकालने का दबाव पैसे के मालिकों ने बना रखा है। यहीं कारण है कि इन बैंकों में ज्यादातर ऐसे लोगों की लाइनें हैं, जो बैंक में साल में दो चार बार ही आते थे।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed