Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leader passes away due to cardiac arrest at former Union Minister's residence

Muzaffarnagar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवास पर भाजपा नेता का हृदयगति रुकने से निधन

Tue, 03 Nov 2026 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
BJP leader passes away due to cardiac arrest at former Union Minister's residence
मंसूरपुर के लच्छेड़ गांव पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान : स्रोत वीडियोग्रेब
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर दिल का दौरा पड़ जाने से सहकारी केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के चेयरमैन राजबीर कश्यप (55) का निधन हो गया। वह चरथावल विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार थे। समर्थकों और परिवार के सदस्यों को साथ लेकर टिकट पर बातचीत करने के लिए ही पूर्व मंत्री से मिलने गए थे।
विज्ञापन

मंसूरपुर क्षेत्र के लच्छेड़ा गांव के रहने वाले राजबीर कश्यप पुराने भाजपा नेताओं में शामिल रहे। सोमवार को वह अपने भाई और पुत्र के अलावा ग्रामीणों के साथ सुबह 11 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के बडसू गांव स्थित आवास पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष को अपना बायोडाटा दिया और चरथावल सीट से टिकट की दावेदारी की।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक वह समर्थकों के साथ आवास पर रहे और विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चर्चा करते रहे। यहां से वह समर्थकों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री के एटूजेड कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। घर पर पूर्व मंत्री के भाई विवेक बालियान से मुलाकात हुई। बातचीत चल रही थी, इस बीच कश्यप उठकर बाथरूम में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे, जिस कारण उनके साथ आए लोगों ने आवाज दी। गांव का ही एक व्यक्ति बुलाने गया तो वह बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें एसकेबी आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने हार्टफेल होने के कारण निधन की जानकारी दी। गमगीन माहौल में परिजन शव को लेकर वापस लच्छेड़ा पहुंचे और पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। यहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मंसूरपुर के लच्छेड़ गांव पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान : स्रोत वीडियोग्रेब

मंसूरपुर के लच्छेड़ गांव पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान : स्रोत वीडियोग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed