Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Adopt scientific farming methods; if you want milk, take up animal husbandry: Tikait

वैज्ञानिक विधि से करें खेती, दूध चाहिए तो पशुपालन अपनाएं : टिकैत

Tue, 03 Nov 2026 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Adopt scientific farming methods; if you want milk, take up animal husbandry: Tikait
मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कृषि प्रदर्शनी से किसानों का ज्ञान बढ़ता है और उन्हें खेती में इस्तेमाल होने वाली नई मशीनों और तकनीकों की जानकारी मिलती है। अब सोलर ऊर्जा से खेती के कई काम किए जा रहे हैं। बड़े-बड़े ट्रैक्टर और आधुनिक मशीनें किसानों के लिए उपलब्ध हैं। किसानों को वैज्ञानिक विधि भी अपनानी चाहिए। लोग दूध पीना चाहते हैं लेकिन पशुपालन से हाथ पीछे खींच रहे हैं।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित कृषि फार्म में आयोजित किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी के दूसरे दिन भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत और रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी ने उद्घाटन किया। टिकैत ने कहा कि आधुनिक खेती समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का नशे की ओर बढ़ना बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन

समाज को इस दिशा में गंभीरता से सोचने की जरूरत है। पशुपालन की घटती प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की। हमें दूध की जरूरत है लेकिन धीरे-धीरे पशुपालन से दूरी बढ़ती जा रही है। रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि आज खेती में मशीनरी का युग है और किसानों को वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आधुनिक कृषि मशीनों का इस्तेमाल अब तेजी से बढ़ रहा है, जबकि पंजाब के किसान काफी पहले ही गेहूं और धान की कटाई सहित खेती के विभिन्न कार्यों में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल शुरू कर चुके हैं।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. केपी सिंह, डॉ. मोहम्मद नईम अली, देवेश प्रकाश सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रवीण मलिक और डॉ. स्वाति ने किसानों को जानकारियां दी। लाटियान खाप के मुखिया चौधरी वीरेंद्र सिंह लाटियान, वीरेंद्र शर्मा, धर्मवीर बालियान, उमादत्त शर्मा, विदित मलिक, कृष्णपाल राठी, मोहित मलिक, रेनू तोमर, राकेश बालियान, यशपाल बालियान मौजूद रहे। संचालन चौधरी जयवीर सिंह ने किया।

----
कैबिनेट मंत्री ने किया दंगल का शुभारंभ
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने कृषि प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर आधुनिक तकनीक से निर्मित कृषि उपकरणों का अवलोकन किया। कैबिनेट मंत्री ने दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed