फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Make your home a pilgrimage and have Shri Ram at home: Vijay Kaushal

अपने घर को तीर्थ बनाएं और श्रीराम को घर में पाएं : विजय कौशल

Tue, 22 Mar 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Make your home a pilgrimage and have Shri Ram at home: Vijay Kaushal
श्रीराम कथा सुनाते विजय कौशल महराज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कथा व्यास मानस मर्मज्ञ विजय कौशल महाराज ने कहा कि अपने घर को तीर्थ बनाएं। आदर्श परिवार कहलाएं, श्रीराम भी आपके घर में मिलेंगे। मानव जीवन में काम, क्रोध अहंकार, लोभ और मोह का विकार भक्ति मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है। आत्म प्रशंसा से बचें। आत्म प्रशंसा सुनने वाला व्यक्ति अहंकारी हो जाता है और अहंकारी व्यक्ति को ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती। भोपा रोड स्थित वृंदावन बैंक्वट हॉल में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास विजय कौशल महाराज ने श्रीराम जन्म प्रसंग को गहनता के साथ श्रद्धालुओं के बीच रखा। उन्होंने कहा कि प्रभु का भक्त नारद मुनि जैसा होना चाहिए, जिस तरह से हर कार्य को पूर्ण करने के लिए नारद भगवान को नारायण नारायण करके पुकारते हैं ठीक वैसे ही भक्तों को भी हर क्षण भगवान का ध्यान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जैसा ध्यान करेंगे वैसा ही मन बनेगा, जैसा मन होगा, वैसा ही पुरुषार्थ होगा और जिस प्रकार का पुरुषार्थ होगा, वही आपको ईश्वर प्राप्ति की ओर ले जाएगा। उन्होंने साधुओं से भी प्रार्थना की कि वह विवाह समारोह और मेलों से दूर रहें अन्यथा वह भी दिग्भ्रमित होकर अपने जीवन को मेला बना लेंगे। जब जब पृथ्वी पर पाप बढ़ते हैं तब पापों के नाश को भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर की लीला प्राणी मात्र के कल्याण से जुड़ी होती है। श्री राम जन्म प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर होकर नाचने लगे और पंडाल श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
यजमान पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और विनोद संगल रहे। महाराज श्री का स्वागत और पूजन लाला फूल चंद कंसल, श्रीकिशन कंसल, अनिल कंसल, भीम कंसल, अंजना कंसल ने किया। सत्यप्रकाश, सुभाषचंद, राजेश जैन, अंकित बिंदल, अनिल गर्ग, रघुराज गर्ग, अनिल बिंदल, श्रीभगवान शर्मा, संजय मित्तल, राकेश बिंदल, मोनिका, गोपाल, अंजू गर्ग, सारिका, रेणु सिंघल आदि आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed