{"_id":"57e6c56d4f1c1bc32ca8375b","slug":"mahaul-biadne-ki-koshish","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिसंग गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिसंग गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
जानसठ के तिसंग में धार्मिक स्थल के बाहर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र के तिसंग गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने बोरी में जानवर को भरकर धर्मस्थल की छत पर फेंक दिया। शनिवार सुबह वहां पहुुंचे लोगों ने बोरी का मुंह खोला तो उसमें जानवर निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरी को कब्जे में लिया और भीड़ को किसी तरह शांत करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना का 48 घंटो में खुलासा न करने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
तिसंग गांव में एक धर्मस्थल में शनिवार सुबह छह बजे पहुंचे लोगों ने छत पर एक बोरे में हलचल होती देखकर उसे खोला तो उसमें जानवर का बच्चा निकला। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पूरे गांव में फैल गई और देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग धर्मस्थल के बाहर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। कोतवाल पीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया।
बोरे में बंद जानवर को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने कोतवाल का घेराव कर उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। कोतवाल के समझाने पर
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे में घटना का खुलासा न किया गया तो हजारों लोग धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मामले में मौलाना कासिम की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ घटना की तहरीर दी।