फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Madhya Pradesh's jaggery reaches cold storages in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शीतगृहों में पहुंचा मध्य प्रदेश का गुड़

Wed, 31 Jan 2024 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 31 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh's jaggery reaches cold storages in Muzaffarnagar
- मध्यप्रदेश में गुड़ के दाम एक हजार रुपये क्विंटल कम
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी के शीतगृहों में इस बार मध्य प्रदेश का गुड़ भी रखा जा रहा है। व्यापारी मध्य प्रदेश से तीन हजार रुपये क्विंटल गुड़ खरीद कर ला रहे हैं। यहां पर गुड़ 3800 से 4000 रुपये क्विंटल तक बिक रहा है। मध्य प्रदेश से लाए गुड़ में अच्छा मुनाफा है।
देश में चीनी के दामों में उछाल आने के बाद यहां गुड़ के दाम भी महंगे हैं। चीनी और गुड़ के दामों ने गन्ना मूल्य में प्राइसवार कर दी है। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। गुड़ के दाम इस बार मध्य प्रदेश में कम है। जिले के कई व्यापारी एमपी से सीधे गुड़ मंगाकर शीतगृहों में स्टॉक कर रहे हैं। गुड़ व्यापारी अचिंत मित्तल ने बताया कि एमपी में गुड़ के दाम तीन हजार रुपये क्विंटल है। तीन सौ रुपये क्विंटल का खर्च यहां तक लाने का है। इसके बाद भी एमपी का गुड़ यहां के गुड़ से कम दामों में पड़ रहा है। कुछ व्यापारी एम से गुड़ मंगा रहे हैं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी जिले के लोग ही गुड़ बनाते हैं। कोल्हू पर यहीं के लोग कार्य करते हैं।
विज्ञापन


गुड़ भंडारण में आई तेजी
एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी के शीतगृहों में होने वाले गुड़ भंडारण में तेजी आई है। गत वर्ष 30 जनवरी तक तीन लाख 91 हजार 938 गुड़ के कट्टों का भंडारण हुआ था, इस बार इस समय तक चार लाख दो हजार 827 गुड़ के कट्टों का भंडारण हुआ है। जनपद में इस बार दस हजार 889 गुड़ के कट्टों की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करेली मंडी से आ रहा है गुड़
गुड़ मंडी एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी का कहना है कि इस बार मध्य प्रदेश की करेली मंडी से आने वाले इस गुड़ में थोड़ा फर्क है। यहां के गुड़ में थोड़ा खारा पन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed