फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lover murdered along with son

प्रेमी ने बेटे के साथ मिलकर की थी युवती की हत्या

Sun, 30 May 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lover murdered along with son
प्रेमी ने बेटे के साथ मिलकर की थी युवती की हत्या
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। प्रेमिका को अगवा करने के बाद शादीशुदा प्रेमी ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव को बोरे में भरकर गंगनहर में फेंक दिया था। हत्यारोपी प्रेमी को जेल भेज दिया है, जबकि उसके फरार बेटे की तलाश की जा रही है। वहीं, युवती के शव को भी गंगनहर में तलाश किया जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल निवासी नफीस गांव काटका निवासी अपने साथी तहमूर के साथ पेड़ काटने का काम करता है। नफीस के घर आने-जाने के दौरान शादीशुदा तहमूर के उसकी बेटी से प्रेम संबंध हो गए थे। करीब छह साल से जारी इन प्रेम संबंधों के चलते 23 मई को तेहमूर ने प्रेमिका तबस्सुम को उसके घर से अगवा कर लिया था। प्रेमिका को घर ले जाने पर तहमूर की पत्नी व बच्चों ने विरोध किया, जिसके चलते आरोपी ने अपने बेटे के साथ मिलकर तबस्सुम की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों बाप-बेटे ने शव को बोरे में भरकर देर रात में ही ले जाकर गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने युवती के पिता नफीस की तहरीर पर तीन दिन पूर्व उसके अपहरण का मामला दर्ज कर तहमूर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने हत्या का खुलासा किया। इसके बाद से ही गंगनहर में पीएसी गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं लगा है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारोपी प्रेमी तहमूर का बेटा फरार है, जिसकी तलाश में टीम का गठन किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या की असल वजह खुलकर सामने आ पाएगी। वहीं, गंगनहर में लगातार शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव निकला हत्यारोपी प्रेमी
जानसठ। आधी उम्र की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसे घर से अगवा कर हत्या करने का आरोपी शादीशुदा प्रेमी तहमूर मेडिकल जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान उसका मेडिकल कराया गया, तो उसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके चलते उसे कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए जेल भेज दिया गया है, जहां उसे फिलहाल अन्य बंदियों से अलग रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed