{"_id":"6699aa886be1a6e054057196","slug":"looting-at-liquor-shop-salesman-shot-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-126368-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पालिका में 35 करोड़ के विकास कार्यों का एजेंडा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पालिका में 35 करोड़ के विकास कार्यों का एजेंडा जारी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के 55 वार्डों में विकास के लिए नगरपालिका ने 35 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। ईओ ने एजेंडा जारी कर 20 जुलाई को बोर्ड बैठक बुलाई है। इसमें करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से वार्डों में नए निर्माण कार्य भी प्रस्तावित किए गए हैं। करीब सवा छह करोड़ रुपये की लागत से शहर में स्ट्रीट लाइट लगेंगी।
एजेंडे में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रस्तावित कार्यों के साथ ही लोकसभा चुनाव में हुए कामकाज के भुगतान सहित आगामी दिनों में होने वाले विकास कार्यों को शामिल किया गया है। कुल 88 प्रस्तावों वाले इस एजेंडे में विकास कार्यों पर पालिका प्रशासन बोर्ड फंड, राज्य वित्त एवं 15वें वित्त के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से करीब 35 करोड़ रुपये का बजट खर्च करने जा रहा है। इनमें प्रमुख रूप से स्ट्रीट लाइट, पेयजलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों का लंबित भुगतान और निर्माण विभाग के कार्यों को शामिल किया गया है।
ये काम कराए जाएंगे
करीब सवा छह करोड़ रुपये की लागत से शहर के 55 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव शामिल है। काली नदी पर हाईमास्ट, बुढ़ाना मोड तक एलईडी लाइट, गांधी काॅलोनी हनुमान मंदिर से पचैंडा बाईपास तक एलईडी स्ट्रीट लाइट, रुड़की चुंगी से श्रीराम लॉ कॉलेज तक डिवाइडर पर आक्टोगोनल पोल्स के साथ स्ट्रीट लाइट, कंपनी बाग में फैंसी पोल पर एलईडी लाइट, मंडी समिति से एटूजेड चौराहा तक एलईडी लाइट लगेंगी। सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य कराए जाने के लिए पालिका प्रशासन लोक निर्माण विभाग को 2.36 करोड़ रुपये हस्तांतरित करने जा रहा है। सीसी रोड और नाली निर्माण के लिए करीब 25 करोड़ रुपये के 200 नए निर्माण कार्य कराए जाने की तैयारी है।