फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   LLB student arrested for cyber fraud

Muzaffarnagar News: साइबर ठगी में एलएलबी का छात्र गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
LLB student arrested for cyber fraud
मुजफ्फरनगर/भोपा। भोपा पुलिस ने बाकर नगर निवासी व्यक्ति से साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे ठगी की पूरी रकम बरामद की। आरोपी मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। वर्तमान में नोएडा में रहकर एलएलबी द्वितीय वर्ष की शिक्षा प्राप्त कर रहा था।
विज्ञापन




एसपी देहात आदित्य बंसल ने जानकारी दी कि 16 नवंबर को भोपा थाना क्षेत्र के गांव बाकर नगर निवासी तौसीब से दो लाख रुपये की ठगी की गई थी। साइबर ठग ने वादी का मोबाइल हैक कर उसके एकाउंट से सभी रुपये निकाल लिए थे। बाद में उसको यह कहकर ब्लैकमेल किया कि उसके फोटो, वीडियो फाइल उनके पास है। अगर उसे वापस चाहता हैं तो कुछ रुपये और दे। वादी ने अपने दोस्तों और इधर-उधर से रुपये एकत्र कर साइबर ठग के खाते में जमा कराए।
विज्ञापन


जांच पड़ताल कर मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी विशाल गोदारा हाल निवासी नोएडा को नोएडा से गिरफ्तार किया। आरोपी के बैंकों से रुपये निकालने आदि की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। उसके पास से दो लाख रुपये की नगदी, 20 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 6 चेक बुक, 3 मोबाइल, 4 सिम कार्ड व 1 लैपटॉप बरामद किया। नगर के एक व्यक्ति को डिजीटल अरेस्ट करने के मामले से भी आरोपी के तार जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन और ब्रिटेन से जुड़े तार
पूछताछ में आरोपी बताया कि वह साइबर क्राइम नेटवर्क में कई बैंक एकाउंट को अपडेट करता है। सभी बैंक एकाउंट को वह 8 से 10 हजार रुपये में खरीदता है। खातों में साइबर ठगी पैसा आता है। वह उसको चेक बुक और एटीएम के माध्यम से निकलता है। इसके अलावा वह एकाउंट को डिजिटल वॉयलेट से शेयर करता है। टेलीग्राम से लोगों को जोड़कर ठगता है। मिरर एप्लीकेशन से मोबाइल हैक करता है। वह प्रतिदिन दो लाख रुपये एकाउंट से निकलता है। चाइना के एक साइबर ठग के लिए काम करता है। उसे ठगी की रकम का पांच प्रतिशत पैसा मिलता है। प्रतिदिन 10 हजार रुपये कमाता है। वह एक वर्ष से साथियों के साथ यह काम कर रहा है। उसका भाई यूके में रहता है। वह भी इस धंधे में जुड़ा है।

आरोपी साइबर ठग ने वादी को एक लिंक भेजा था। टास्क पूरा करने पर पैसा मिलना कहा था। विश्वास जमाने के लिए वादी को चौदह सौ रुपये दिए। इसके बाद उससे दो लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed