फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Line of vehicles blocked many places

सड़कों पर रही वाहनों की भीड़, कई जगह लगा जाम

Mon, 03 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Line of vehicles blocked many places
रक्षा बंधन पर्व पर शिव चौक से गुजरते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वाहनों की कतार से कई जगह लगा जाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन पर शहर के बाजारों में काफी भीड़ रही। रक्षाबंधन पर्व कोरोना संक्रमण पर भारी दिखाई दिया। लोगों ने दुकानों पर राखी व मिठाईयों की जमकर खरीदारी की। इस दौरान लोगों द्वारा बाजारों में सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान नहीं रखा। ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदार भी बिना मास्क के दिखे। इतना ही सड़कों पर भी वाहनों की भारी भीड़ होने के कारण कई स्थानों पर जाम भी लग गया।
दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर बाजार खुले। शहर में भीड़ उमड़ पड़ी। राखियों से लेकर मिठाई और उपहार की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ से बाजार में रौनक दिखाई दी। दुकानें खुलते ही बहनें राखियों की खरीदारी करती नजर आई। बाजार में लोगों की भीड़ केे जगह-जगह जाम लग गया। शहर के रुड़की रोड, भगत सिंह रोड, झांसी रानी, मीनाक्षी चौक, शिव चौक के अलावा अहिल्याबाई चौक पर जाम की स्थिति रही। भीड़ में ज्यादातर लोग बिना मास्क के दिखाई दिए। कई जगह जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शहर में दाल मंडी, सब्जी मंडी, चरण सिंह मार्केट में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

लोगों के मन से निकलता जा रहा कोरोना का डर
- शहर में हर रोज कोरोना के बड़ी संख्या में मामले आ रहे हैं, बावजूद इसके लोग कोरोना से डरने को तैयार नहीं है। लोग इसे हल्के में ले रहे हैं। साप्ताहिक लॉकडाउन के खुलते ही लोग सड़कों पर बेपरवाह वाहन लेकर व पैदल निकल पड़ते हैं। लोग सोशल डिस्टेंसिंग को भूल शहर के बाजारों में भीड़ लगा देते हैं। कोई भी कोरोना से बचने के नियम अपनाता नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed