{"_id":"5e7656f18ebc3e6fea5a4cd5","slug":"limits-will-remain-open-there-will-not-be-movement-of-vehicles-muzaffarnagar-news-mrt4747642121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली रहेंगी सीमाएं, नहीं होगी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली रहेंगी सीमाएं, नहीं होगी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
शिव चौक पर हैडवाश करते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खुली रहेंगी सीमाएं, नहीं होगी वाहनों की आवाजाही
मुजफ्फरनगर। जनता कर्फ्यू को लेकर जनपद में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। खुली आबोहवा में किसी के कहीं आने-जाने में पाबंदी नहीं रहेगी। जिले की सीमाएं भी खुली रहेंगी, लेकिन राहगीर को संदिग्ध देख पुलिसकर्मी किसी को भी रोक सकेंगे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर थाने में रैपिड एक्शन टीम गठित की गई है, जो 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग से सहयोग कर काम करेगी।
वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई जनता कर्फ्यू की अपील का जनपद के लोगों ने भरपूर समर्थन किया है। आम जनता अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लेते हुए अन्य से भी लगातार सहयोग की अपील कर रही है। उधर, पुलिस-प्रशासन भी जनता कर्फ्यू को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद में जनता कर्फ्यू को लेकर हर थाने में रैपिड एक्शन टीम का गठन किया गया है। हर टीम में तीन पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं, जो 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे। पुलिस की ओर से जनता कर्फ्यू को लेकर किसी तरह की बंदिश नहीं लगाई गईं हैं। किसी की भी आवाजाही पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई जाएगी और जिले की सीमाएं भी पूरी तरह खुली रहेंगी। एसएसपी ने बताया कि रैपिड एक्शन टीम के साथ ही प्रत्येक थाने के पुलिसकर्मी भी स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी के रूप में काम करेंगे।