फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Light accountant accused of demanding money

हल्का लेखपाल पर पैसे मांगने का आरोप

Tue, 17 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Light accountant accused of demanding money
बुढ़ाना में शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण हेतु लेखपाल द्वारा सुविधा शुल्क की मांग को लेकर एसडीएम स? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हल्का लेखपाल पर पैसे मांगने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बड़ौदा गांव के एक किसान ने हल्का लेखपाल पर शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण की रिपोर्ट लगाने के लिए सुविधा शुल्क की मांग का आरोप लगाया है। आरोप है कि पैसे न देने पर उसके नवीनीकरण की रिपोर्ट गलत लगाकर लाइसेंस निरस्त करने के बारे में लिखा गया है। उप जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गांव बड़ौदा निवासी किसान सुरेश पुत्र सीताराम का बंदूक का शस्त्र लाइसेंस 2001 में जारी हुआ था। सुरेश ने बताया कि उसके शस्त्र लाइसेंस का सात बार नवीनीकरण हो चुका है। उसने अब फिर नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि उनके क्षेत्र के लेखपाल ने सही रिपोर्ट लगाने के लिए दस हजार रुपये सुविधा शुल्क के मांगे थे। किसान के सुविधा शुल्क देने से मना करने पर लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में किसान पर शमशान की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में किसान का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के बारे में लिख दिया। इसी बात को लेकर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य ठा. रामनाथ सिंह के साथ लाइसेंस धारक किसान उप जिलाधिकारी अरुण कुमार से मिला। उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को लेखपाल के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गांव बड़कता के आशीष, अमरपाल नगवा, मिंटू दताना व कपिल इटावा आदि मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता के पास लेखपाल के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। वे मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed