फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life becomes great through non-violence, love and friendship: Jayakirti

अहिंसा, प्रेम और मैत्री से महान बनता है जीवन : जयकीर्ति

Tue, 02 Jul 2024 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Life becomes great through non-violence, love and friendship: Jayakirti
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। जैन संत जयकीर्ति महाराज ने बताया कि अहिंसा, प्रेम और मैत्री के माध्यम से जीवन को महान बनाया जा सकता है। आत्मिक शांति, आत्मिक शक्ति और आत्मा की सेवा ऐसे मूल मंत्र हैं, जो जीवन को महान बनाने में सर्वोपरि हैं।
आचार्य ने जक्की वाला जैन मंदिर से दौराला के लिए पद विहार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में संतोष धारण करना जरूरी है। संतोष धारण करने से जीवन में शांति बनी रहती है। तृष्णा से भरा जीवन संकटों से घिर जाता है। मानव जीवन में सहनशीलता, समता का भाव धारण करना चाहिए। समता धारण करने वाले व्यक्ति जीवन में महान बनते हैं।
विज्ञापन

सदा प्रभु का ध्यान करो, चाहे वह सुख के क्षण हों या दुख के। जीवन में संयम नियम अनुशासन का पालन करो। जीवन में आई हुई समस्याओं का साहस के साथ सामना करना है। धर्म संस्कार जीवन के विकास के लिए आवश्यक है। संत ने दौराला के लिए पद विहार शुरू कराया। इस दौरान सुशील जैन, संजय जैन, मनोज, वीरेश, महेश, अनुज, शीलचंद, सुनील ठेकेदार, अरविंद, जिनेंद्र, विजय, राजकुमार, अशोक, पीयूष, पारस, सुबोध, प्रीति, संगीता, वर्षा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed